Rashami Desai ने Sidharth Shukla संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- '9 महीने बात नहीं की, चेहरा तक नहीं देखना...'

Rashami Desai Sidharth Shukla Controversy: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बिग बॉस के घर में गहरी दुश्मनी देखने को मिली थी। लेकिन इससे पहले दोनों का रिश्ता कितना खराब हो चुका था, अब उसे लेकर रश्मि ने खुलासा किया है।

Rashami Desai Sidharth Shukla

Rashami Desai Sidharth Shukla File Photo

विज्ञापन

Rashami Desai Sidharth Shukla Controversy: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते ने सभी का ध्यान खिंचा था। एक रोमांटिक शो साथ में करने के बाद भी ये दोनों सलमान खान के शो में एक-दूसरे को अवॉइड करते थे। हर कोई जानना चाहता था कि इनके बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोनों में फासला आ गया। हद तो तब हो गई, जब दोनों खुलकर शो में लड़ने लगे और एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। कभी शब्दों के वार तो कभी गर्म चाय फेंकना, रश्मि और सिद्धार्थ की दुश्मनी नेशनल टीवी पर छा गई। हालांकि, इन दोनों ने कभी आपसी मतभेद का कारण रिवील नहीं किया।

काम के दौरान आए थे रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते में मनमुटाव

भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के शो पर रश्मि से सिद्धार्थ और उनके रिश्ते पर बात उठी थी। हर्ष ने कहा शो में आप दोनों लड़ते ही रहते थे। ये सुनते ही रश्मि बोलीं, ‘हां, क्योंकि मेरी एक हिस्ट्री रह चुकी है उसके साथ। वो ऐसी कड़वाहट भरी चीजों को लेकर हुई थी। मैं लाइफ में बहुत मदद करती हूं लोगों को और वो भी उतना ही अच्छा था, लेकिन जो 1.5 से 2 साल हमने काम किया साथ में, उसमें इतने मनमुटाव हो गए थे। हम लोग बात नहीं करते थे। हमने 9 महीने बात नहीं की, 9 महीने बाद हमारे बीच में बातचीत शुरू हुई।’

विज्ञापन

9 महीने तक रश्मि और सिद्धार्थ ने नहीं की थी बात

रश्मि देसाई ने आगे रिवील किया, ‘उसके बाद उसने और मैंने बातचीत करना शुरू किया। हमारे इतने मनमुटाव थे कि अगर दोनों साथ में बैठे होंगे ना, हमको पता है हमारा रोमांटिक सीन है, हम एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखते थे। लेकिन जब काम करते थे, हम दोनों बहुत प्रोफेशनल काम करते थे। मैं ज्यादातर बोलती नहीं हूं और वो वंडरफुल था, नॉलेजेबल एक्टर था, उतना ही दिल का अच्छा था, लेकिन मेरी लाइफ में उस वक्त 2018 उतना अच्छा फेज नहीं था। मैंने बहुत कुछ उथल-पथल देखी, सीखा और उसको पता था ये। तो जब हमारा फैमिली वीक आया था, तो वो मुझे पानी पिलाने आया था क्योंकि सिर्फ उसी को पता था कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं और मैं उसी को देख रही थी क्योंकि हमारी सिर्फ आंखों ही आंखों में बात हो रही थी और वो आया उसने मुझे पकड़ा और वो बहुत रियल था।

रश्मि की सारे प्रॉब्लम्स के बारे में जानते थे सिद्धार्थ शुक्ला

रश्मि देसाई ने आगे बताया, ‘उसने कहा कि अभी तक नहीं बोली ना, आगे भी कुछ नहीं करना है। चुपचाप रहो। मतलब ये हम दोनों के बीच कुछ अनकहा था और उसने मुझे पानी पिलाया और मैंने उस चीज की रिस्पेक्ट भी की। मैंने पानी पिया, लेकिन इसीलिए बाद में वो छेड़ रहा था। भव्या जो मेरी भतीजी है, वो सेट पर आती थी, उसको बहुत पसंद था सिद्धार्थ। वो जब भी सेट पर आती थी, तो उसको मिलने पहले जाती थी, क्योंकि वो बहुत मस्ती खोर है। सिद्धार्थ उसको पकड़कर उछाल देता था, वो उसके ऊपर ट्रस्ट करती थी।’ इस दौरान रश्मि सोचती थीं कि मैं बात नहीं कर रही हूं, ये इससे बात कर रही है। हालांकि, सिद्धार्थ उनकी भतीजी के साथ खेलते थे। उन्हें बच्चे बहुत पसंद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ