Tv Actress Destroyed Personal Life: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी रिश्तों में उलझनें ही देखी हैं। कभी अपनी ही मां के साथ एक्ट्रेस का अटूट रिश्ता बिखर गया, तो कभी पति से किया सात जन्मों के साथ का वादा बीच में ही टूट गया। आज ये एक्ट्रेस अकेली ही जिंदगी काट रही हैं। जब-जब ये एक्ट्रेस किसी के करीब आई हैं, उस शख्स ने उनकी जिंदगी को बर्बाद करके छोड़ दिया और उन्हें कभी न मिटने वाला सूनापन दे दिया। इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ का तमाशा लोगों ने नेशनल टीवी पर बनता देखा है। ये कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं।
5 साल में ही टूटी शादी
रश्मि देसाई और नंदीश संधू की लव स्टोरी के बारे में तो सभी जानते हैं। शो ‘उतरन’ में साथ काम करते हुए दोनों प्यार में पड़ गए थे। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद रश्मि ने साल 2011 में नंदीश से शादी कर ली थी। हालांकि, इनकी शादी में जल्द ही समस्याएं आने लगीं और कपल ने एक रियलिटी शो में इस बात को कबूल भी किया था। शादी बचाने की लाख कोशिशों के बाद भी रश्मि का साल 2016 में तलाक हो गया था।
रश्मि देसाई का हुआ था मिसकैरेज
रश्मि देसाई को जितना उनके टूटे हुए रिश्ते ने तोड़ा, उससे कहीं ज्यादा चोट उनके मन पर तब लगी, जब उन्होंने अपने बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसे खो दिया था। रश्मि देसाई का मिसकैरेज पर ‘नच बलिए’ में दर्द छलका था। इस हादसे के बाद वो फिजिकली और मेंटली एक बड़े ट्रॉमा से गुजरी हैं।
बॉयफ्रेंड ने फिर तोड़ा दिल
रश्मि देसाई पति से अलग होने के बाद एक बार फिर प्यार की तलाश में निकली थीं। हालांकि, इस बार भी उनके दिल के सिर्फ टुकड़े ही हुए। रश्मि ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान भी शो में दिखाई दिए थे। अरहान की पोल सलमान खान ने खुद खोली थी। रश्मि अपने बॉयफ्रेंड की शादी और उसके बच्चे के बारे में नहीं जानती थीं। बॉयफ्रेंड का असली चेहरा बाहर आने पर एक्ट्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर Salman Khan से हुईं 3 बड़ी गलतियां! गेम और घर का माहौल बिगाड़ने के लिए काफी
बेस्ट फ्रेंड से टूटा रिश्ता
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी का रिश्ता शुरुआत में तो काफी मीठा था। दोनों ने ‘बिग बॉस’ के घर में एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताया था। हालांकि, शो के अंत तक दोनों दुश्मन बन गईं। देवोलीना देखते ही देखते रश्मि के खिलाफ हो गई थीं और उनका रिश्ता पूरी तरह से इस शो में डगमगा गया था। ये शो इन दोनों की दोस्ती टूटने का कारण बना था।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines