RARKPK Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म के ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani का ट्रेलर आउट
बता दें कि आज यानी 4 जून को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसी फिल्म से करण 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Motion Poster Of Taali: ‘मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं’, सुष्मिता सेन ने शेयर किया अपकमिंग सीरीज का मोशन पोस्टर
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
वहीं, अगर इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रणवीर और आलिया की लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है। हालांकि दोनों के परिवार बहुत अलग-अलग होने की वजह से दोनों फैसला लेते हैं कि तीन महीने रानी, रॉकी के घर और रॉकी, रानी के घर रहेंगे। इस दौरान दोनों के परिवार वाले उनका रिश्ता तोड़ने की कोशिश करते हैं और ट्रेलर के अंत में दोनों ब्रेकअप करते हुए भी नजर आते हैं। इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, इमोशन, स्टाइल से भरपूर का फुल डोज है।
यह भी पढ़ें- Blind Trailer Out: सीरियल किलर को पकड़ने में जुटी सोनम कपूर, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आउट
आलिया भट्ट ने ट्रेलर को लेकर दी थी जानकारी
बता दें कि बीते दिन आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (RARKPK) के ट्रेलर की रिलीज डेट को अनाउंस किया था। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को रिवील करते हुए एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी गॉर्जियस लग रही थीं और उनके फेस पर एक प्यारी सी मुस्कान थी। इसके साथ ही उन्होंने हाथ से 4 का इशारा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा भी था कि- ‘ट्रेलर आउट ऑन 4th ऑफ जुलाई #rockyaurranikiipremkahani’।
फिल्म की स्टारकास्ट
वहीं, अगर फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
16 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines