Rahul Fazilpuria Firing Case: मशहूर हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया जो अपने स्टेज नाम फाजिलपुरिया से फेमस है, उन पर बीती शाम सोमवार को जानलेवा हमला हुआ है। इस खबर ने रैपर के फैंस को भी चौंका दिया है। ये गनीमत रही कि रैपर हमले से बाल-बाल बच निकले और उन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फाजिलपुरिया पर ये हमला गुरुग्राम में किया गया है। कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने रैपर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थार से जा रहे थे रैपर फाजिलपुरिया
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रैपर राहुल फाजिलपुरिया सोमवार की देर शाम को अपनी सफेद रंग की थार से गुरुग्राम से गुजर रहे थे। शहर के बाहरी इलाके में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर बादशाहपुर के पास अचानक कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने रैपर की थार पर कई राउंड फायरिंग करनी शुरू कर दी।
जैसे ही फाजिलपुरिया को एहसास हुआ कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की जा रही है, तो उन्होंने अपनी थार को मौके से दौड़ाया और हमले से खुद को बाल-बाल बचाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस ने घटना के बाद से अज्ञात हमलावरों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।
सिद्धू मूसेवाला की तरह बनाया गया निशाना?
रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर जिस तरह से बीच सड़क फायरिंग की गई है, ठीक इसी तरह 29 मई 2022 को सिंगर सिद्धू मूसेवाला को निशाना बनाया गया था। मानसा के एक गांव के पास कुछ अज्ञात हमलावर आए थे और उन्होंने सिंगर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। उस घटना से हर किसी का दिल दहल गया था।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग, STF को मिला था इनपुट
एल्विश यादव से खास कनेक्शन
गौरतलब है कि रैपर राहुल फाजिलपुरिया सिर्फ हरियाणवी इंडस्ट्री नहीं बल्कि बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में लड़की कर गई चुल्ल गाना गया था। इसके अलावा फाजिलपुरिया का एल्विश यादव से खास कनेक्शन है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं एल्विश पर लगे सांप के जहर वाले मामले में भी उनका नाम सामने आया था
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines