Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी चटपटी गॉसिप्स लगातार सामने आ रही हैं। इस शो में इस बार काफी हंगामा होने की उम्मीद है। जिस तरह का कांसेप्ट और थीम इस बार शो में देखने को मिलेंगे, उससे खूब बवाल होने वाला है। साथ ही मेकर्स कुछ इस तरह के कंटेस्टेंट्स को शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑडियंस भी क्रेजी हो जाए। अब इस शो के लिए अप्रोच किए गए नए कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। अब रैपर रफ्तार को ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है।
रफ्तार को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से लेटेस्ट गॉसिप मिली है कि रैपर रफ्तार की सलमान खान के शो में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार को न सिर्फ ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, बल्कि उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रफ्तार इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि वो इस रियलिटी शो में इंटरेस्टेड हैं। हालांकि, अभी तक वो शो के लिए फाइनल नहीं हुए हैं। रफ्तार एक बार कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दें, तो फिर उनकी शो में एंट्री कन्फर्म हो जाएगी।
रफ्तार ने शो में दिखाई दिलचस्पी
आपको बता दें, इससे पहले भी ऐसी जानकारी सामने आई थी कि रफ्तार को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। अब एक बार फिर उनका नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है। इस बार चीजें पॉजिटिव लग रही हैं। आपको बता दें, इससे पहले रफ्तार को करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी देखा गया था। उस शो में जाते-जाते रफ्तार ने जो लाइनें कही थीं, वो लोगों को बेहद पसंद आई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट का आंसू और खून बहते हुए वीडियो वायरल, कैसे हुआ Eisha Singh का ये हाल?
‘द ट्रेटर्स’ में दिखी थी रफ्तार की स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी
अब अगर रफ्तार सलमान खान के शो का हिस्सा बनते हैं, तो इस शो में भी वो लोगों का दिल जीत ही लेंगे। उन्हें ईमानदारी से खेलना, अपने लिए लड़ना और टास्क करना सब कुछ आता है। वो एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। अब वो इस शो के लिए हामी भरते हैं या नहीं? सब बस यही जानना चाहते हैं। रफ्तार के फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
11 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
12 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
13 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
17 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
18 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
20 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines