Rapper Naezy Old Video Viral: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में रैपर नैजी जब से आए हैं, उनकी जिंदगी के कई अनसुने किस्से सामने आने लगे हैं। शो की शुरुआत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किए थे। नैजी ने बताया था कि फिल्म ‘गली बॉय’ की वजह से उनकी इमेज पर काफी फर्क पड़ा था। उन्हें जेल तक भी जाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया था कि इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ चीजों को गलत तरीके से पेश किया गया था। अब नैजी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपर अपने बचपन से जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं। साथ ही वो जिस चॉल में रहते हैं, उसकी एक झलक भी वीडियो में देखने को मिली है।
नैजी का पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में रैपर नैजी काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर आप भी एक बार उन्हें पहचानने में धोखा खा सकते हैं। वीडियो में नैजी अपने असली नाम का मतलब बताते हुए कहते हैं, ‘नावेद का मतलब होता है खुशी का पैगाम।’ वीडियो में नैजी बता रहे हैं, ‘सारी जिंदगी दोस्तों के बीच में रहा हूं। 15 साल तक मैं बहुत खतरनाक दोस्तों के साथ रहा हूं और बहुत ऐड़ी टाइप चाल चल चुका हूं।’
दोस्तों के साथ करते थे चोरी
वीडियो में नैजी आगे कहते हैं, ‘मैं बचपन में अपने दोस्तों के साथ चोरी करता था। टेनिस खेलने के लिए दुकान पर जाता था और बॉल चुरा लेता था। ऐसे कारनामे करने के बाद बहुत सुकून मिलता था मुझे कि आज मैंने कोई नई चीज की है। शीशे तोड़ना और लोगों को परेशान करना ये सब करने में मजा आता था। मेरी हरकतें इतनी ज्यादा बढ़ गई थीं, कि मुझे जेल तक जाना पड़ गया था।’ बता दें कि नैजी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
गली बॉय की रिलीज के बाद जाना पड़ा जेल
बता दें कि नैजी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई रैप दे चुके हैं, जो बेहद पॉपुलर हुईं। फिल्म ‘गली बॉय’ उन्हीं की जिंदगी से इंस्पायर रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद वो करीब एक साल तक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद शो के अंदर किया था। नैजी ने बताया था कि मुंबई में उनके कुछ दुश्मन रहे हैं, जिन्होंने उनको जेल में डलवा दिया था। इसका उनके करियर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था।
बता दें कि फिलहाल रैपर नैजी इस वक्त ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में दिखाई दे रहे हैं। यहां उनकी दोस्ती सना मकबूल के साथ काफी अच्छी दिखाई दे रही है। इसके अलावा सना सुल्तान के साथ भी वो काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines