Rapper MC Stan Missing Poster: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। शो का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी आ रही है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के विनर और रैपर एमसी स्टैन के कुछ पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिन पर लिखा हुआ है, ‘गुमशुदा की तलाश।’ उनके ये पोस्टर्स मुंबई की सड़कों से लेकर सूरत तक लगे हुए हैं।
पोस्टर एमसी स्टैन की है, जिसके नीचे उनकी उम्र भी लिखी हुई है। ये पोस्टर्स अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से रैपर के फैंस भी काफी कन्फ्यूज हैं। फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या एमसी स्टैन सच में लापता हो गए हैं?
क्या रैपर शो को कर रहे प्रमोट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के अधिकतर ऑटो रिक्शा और दीवारों पर रैपर एमसी स्टैन के पोस्टर्स लगाए गए हैं। गुमशुदा की तलाश पोस्टर्स के पीछे की असली कहानी क्या है ये बहुत कम लोगों को पता है।
पोस्टर को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं रैपर ‘बिग बॉस 18’ को प्रमोट तो नहीं कर रहे हैं? जाहिर है कि सलमान खान के शो का नया सीजन अगले हफ्ते से शुरू होगा। वहीं कुछ कयास ऐसे भी लगाए जा रहे हैं कि मामला सीरियस भी हो सकता है। फैंस के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इस विनर को किस चीज का पछतावा? जो सरेआम कह दी ऐसी बात
सोशल मीडिया पर पूछ रहे सवाल
रैपर एमसी स्टैन के पोस्टर को देखने के बाद फैंस बेचैन हैं और सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ये पीआर नहीं है, बल्कि रैपर के कट्टर फैंस हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि ये एमसी स्टैन के फैंस ने किया है क्योंकि वो काफी समय से गाने रिलीज नहीं कर रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अगर मुझे मिले तो मैं जरूर कॉन्टेक्ट करूंगा।’ वहीं कुछ फैंस का कहना है कि रैपर ने यह सब आने वाले शो ‘बिग बॉस 18’ को प्रमोट करने के लिए किया है।
सितंबर में किया था आखिरी पोस्ट
बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टैन कुछ समय से सोशल मीडिया से भी गायब चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी पोस्ट सितंबर महीने की शुरुआत में किया था। हालांकि उनका ये पोस्ट उनके एक लाइव कॉन्सर्ट का था। इसके अलावा कुछ महीने पहले ही कथित तौर पर उनका ब्रेकअप हुआ था।
दरअसल, एमसी स्टैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया है। अब उनके गुमशुदा पोस्टर देखकर फैंस भी कन्फ्यूज हैं, आखिर इसके पीछे का सच क्या है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines