मशहूर रैपर लिल नैस एक्स को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। रैपर का कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस को उनकी चिंता होने लग गई। दरअसल, रैपर लिल नैस एक्स का ये वीडियो अस्पताल से सामने आया है। वो बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनके चेहरे का ऐसा हाल हो गया है, जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। रैपर अपना एक तरफ का फेस हिला नहीं पा रहे हैं।
लिल नैस एक्स ने खोया चेहरे के एक तरफ का कंट्रोल
लिल नैस एक्स ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपना हाल बताया है। रैपर ने बताया कि उन्होंने अपने चेहरे के दाहिने हिस्से पर कंट्रोल खो दिया है। वीडियो में रैपर बात करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे का लेफ्ट साइड बिल्कुल भी नहीं हिल रहा। वो बेहद कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब कुछ नहीं हो रहा है तो उन्हें अपनी हालत देखकर हंसी आ रही है। रैपर ने अस्पताल से कई वीडियो शेयर किए हैं।
सोशल मीडिया पर रैपर ने दिया हेल्थ अपडेट
एक और वीडियो में वो बुरी तरह से हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये हालत देखकर फैंस को चिंता हो रही है। अब फैंस के मैसेज देखकर रैपर ने उन्हें अपना हेल्थ अपडेट देते हुए खास नोट शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिल नैस एक्स ने लिखा, ‘दोस्तों मैं ठीक हूं!! मेरे लिए उदास होना बंद करो! इसकी जगह डांस करो।’ लिल नैस एक्स ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है और कहा कि वो जानते हैं कि वो फनी लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर और एक्टर का निधन, Vijay Sethupathi की फिल्म Maharaja में आखिरी बार आए थे नजर
Lil Nas X
फैंस को हुई रैपर की टेंशन
आपको बता दें, अब उनके ये पोस्ट देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं (यह मेरी मां के साथ हुआ है। दिन में कई बार गर्म सेक करने से चमत्कारिक मदद मिलती है)।’ एक ने लिखा, ‘मुझे अच्छा लगा कि आप कितने पॉजिटिव हैं, लेकिन जल्द ही बेहतर हो जाइए।’ एक ने कहा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ मेरे दोस्त!’ कोई लिखता है, ‘उम्मीद है कि यह स्ट्रोक नहीं है और आप सावधान रहें।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines