Emiway Bantai Death Threat: रैपर एमिवे बंटाई को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है। एमिवे बंटाई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनका असली नाम मुहम्मद बिलाल शेख है और उम्र 29 साल है। ‘कुड़ी’, ‘गली का कुत्ता’, ‘रिंग रिंग’, ‘गिरफ्तार’ और ‘जमैका टू इंडिया’ जैसे रैप की वजह से एमिवे बंटाई पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अब इतनी पॉपुलैरिटी और प्यार हासिल करने के बाद रैपर एमिवे बंटाई की जान खतरे में पड़ गई है। पूरा मामला क्या है? चलिए जानते हैं।
रैपर एमिवे बंटाई की जान को हुआ खतरा
दरअसल, अब ऐसी खबर सामने आई है कि रैपर एमिवे बंटाई को बंटाई रिकॉर्ड्स के नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जानलेवा धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि जैसे ही रैपर को धमकी मिली उन्होंने अपने कर्मचारी के जरिए इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। 27 मई की सुबह नवी मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रैपर एमिवे बंटाई को मिली जान से मारने की धमकी के ममले में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
सिद्धू मूसेवाला के कातिल एमिवे बंटाई को दे रहे धमकी?
आपको बता दें, एमिवे बंटाई ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर ‘ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला’ नाम का एक गाना रिलीज किया है। सिद्धू मूसेवाला को ये गाना डेडिकेट करने से ठीक एक दिन पहले यानी 25 मई को एमिवे बंटाई से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। रैपर से न सिर्फ एक करोड़ रुपये देने की मांग की गई है, बल्कि उन्हें मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी भी मिली है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने Firoz Nadiadwala से कितने में खरीदे Hera Pheri 3 के राइट्स? डायरेक्टर ने किया खुलासा
1 करोड़ नहीं दिए तो रैपर को उतार देंगे मौत के घाट
टेंशन की बात तो ये है कि धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गोल्डी बरार बताया है। धमकी देते हुए उसने रोहित गोदारा का भी नाम लिया है। ये दोनों गैंगस्टर बिश्नोई के करीबी हैं। आपको बता दें, सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई ने ही ली थी। अब कथित तौर पर इन लोगों ने एमिवे बंटाई को मैसेज भेजा है कि सिंगर के पास 24 घंटे हैं। अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए, तो वो उन्हें मार देंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines