Rapper Cardi B: मनोरंजन जगत में एक तरफ जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, तो दूसरी ओर टॉक ऑफ द टाउन में मशहूर अमेरिकी रैपर कार्डी बी को लेकर भी बातें हो रही हैं। हाल ही में कार्डी बी ने कुछ ऐसा खुलासा किया था, जिससे सुनकर कोई भी डर जाए। हालांकि इस बीच अब कार्डी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कार्डी ने ऐसा क्या शेयर कर दिया है?
कार्डी बी ने शेयर की फोटोज
दरअसल, कार्डी बी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। हालांकि सिंगर ने इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है, वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। जी हां, पोस्ट को शेयर करते हुए कार्डी ने लिखा कि Time will tell. रैपर के पोस्ट के इस कैप्शन से लोगों का दिमाग हिल गया है। एक तरफ तो कार्डी के पति से तलाक लेने की खबरें आ रही हैं, तो दूसरी ओर सिंगर ने इस पर का कैप्शन लिखा है। अब यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या सिंगर ने ये कैप्शन अपने अलग हो चुके पति के लिए लिखा है या फिर कोई और मसला है।
यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी मैरिड लाइफ कैसी चल रही है, आप एक अच्छी मां हैं और ये सभी जानते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि कार्डी हमेशा से एक सुपरस्टार हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो बहुत अच्छी मां है। एक और यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो, लेकिन कार्डी को सब जानते हैं और वो अपने तीसरे बच्चे के लिए भी कुछ अच्छा ही करेंगी। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
रैपर के साथ हुआ था हादसा
गौरतलब है कि हाल ही में रैपर कार्डी ने अपने साथ हुई एक बेहद बुरी दुर्घटना के बारे में बताया था। रैपर ने कहा कि था कि इस हादसे में वो अपने अजन्मे बच्चे को लगभग खो देती। हालांकि वो अब ठीक हैं और उन्होंने खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि इस हादसे के वक्त कैसे उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वो अपने-आपको बचा नहीं पाई और दुर्घटना का शिकार हो गईं।
यह भी पढ़ें- Jasmin Bhasin के क्रिप्टिक पोस्ट ने हिलाया यूजर्स का दिमाग, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines