मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह ने बॉलीवुड में कई सारे गाने गए हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन, अब रैपर ने मराठी म्यूजिक में डेब्यू किया है. सिंगर ने आज यानी 31 अगस्त को जारी किया गया है. इस गाने का टाइटल ‘चिमणा’ है. यह बादशाह का पहला हिप-हॉप सॉन्ग है. मराठी पारंपरिक लोक संगीत को नए अंदाज में पेश किया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
आपको बता दें कि यह गाना ‘एक चिमणा चिवचिवला’ अपकमिंग मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ के लिए तैयार किया गया है. इस गाने को बादशाह रैपर ने अपनी दमदार आवाज और आधुनिक रैप और बीट्स के साथ तैयार किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बादशाह के इस रैप की शुरुआत ‘एक चिमणा चिवचिवला, माझा सजण जागा झाला हो, सूर्य उगवला’ से शुरू होती है. वहीं बाद में रैपर बादशाह अपनी दमदार आवाज और सिग्नेचर हिप-हॉप स्टाइल में गाने को आगे बढ़ाते हैं हिंदी-मराठी का एक मिक्स वर्जन तैयार करते हैं.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन से तब्बू तक, ‘दृश्यम 3’ के लिए कलाकारों ने कितनी फीस वसूली?
बादशाह ने रिलीज किया पहला मराठी गाना
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘चिमणा’ सॉन्ग को बादशाह ने गायक दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर के साथ मिलकर तैयार किया है. वहीं इस गाने को हितेन द्वारा निर्मित किया गया है. रैपर बादशाह ने अपने बयान में कहा कि भारत का क्षेत्रीय संगीत एक “सोने की खान” है और वह इसके हर हिस्से का जश्न मनाना चाहते हैं. सिंगर ने आगे कहा, ‘चिमणा’ महाराष्ट्र के समृद्ध रचनात्मक परिवेश के प्रति मेरा प्रेम-पत्र है. यह परियोजना जिस तरह से बनकर तैयार हुई है, उससे मैं बेहद खुश हूं और यह गाना मेरे उन सभी मराठी प्रशंसकों को समर्पित है जो शुरुआत से ही मेरे साथ जुड़े रहे हैं’.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’, जानें कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम
बादशाह ने कब रिलीज किया ‘एक चिमणा चिवचिवला’ गाना
रैपर बादशाह का ‘एक चिमणा चिवचिवला’ गाना 2 मिनट और 56 सेकंड का है, खबर लिखे जाने तक इस गाने पर लाखों व्यूज आ चुके है और हजारों लाइक्स मिले हैं. यह गाना आज यानी 31 अगस्त को बादशाह के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines