Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग मामले में पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक्ट्रेस से जुड़ा एक गंभीर आरोप लगाकर चौंका दिया है। दरअसल, रान्या की जेल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके चेहरे खासतौर पर आंख के पास चोट के निशान देखे गए हैं। अब DRI का कहना है कि उसने एक्ट्रेस के शरीर पर शारीरिक शोषण के निशान देखे
गए हैं। वहीं रान्या सेन ने एजेंसी को बताया है कि दुबई जाने से बहुत पहले उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। फिलहाल कोर्ट की तरफ से जेल प्रशासन को एक्ट्रेस के लिए मेडिकल हेल्प के निर्देश जारी किए गए हैं।
18 मार्च तक हिरासत में एक्ट्रेस
न्यूज 18 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गोल्ड स्मगलिंग की जांच में एक्ट्रेस रान्या सेन से जुड़े मामले का पर्दाफाश किया था। एक्ट्रेस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि वह दुबई से 17 सोने की छड़ें लेकर आई थीं। फिलहाल एक्ट्रेस को 18 मार्च तक DRI की कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच बचाव पक्ष की तरफ से शारीरिक शोषण की बात सामने लाई और कोर्ट से अनुरोध किया गया कि हिरासत के दौरान वकील की मौजूदगी में जांच की अनुमति दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: जेल से सामने आई एक्ट्रेस Ranya Rao की तस्वीर, बताया-दुबई से कितना सोना लाई?
रान्या सेन नहीं कर रहीं सहयोग
DRI की तरफ से कोर्ट के सामने दलील रखी गई है कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। वह इमोशनली परेशान है। दरअसल, शुक्रवार को जब रान्या सेन को कोर्ट के सामने लाया गया तो वह कथित तौर पर जज के सामने रो पड़ीं। इस दौरान DRI ने उन पर आरोप लगाया कि इंडिया में गोल्ड स्मगलिंग के लिए आरोपी के तौर-तरीकों में उसके शरीर के चारों ओर क्रेप बैंडेज और टिश्यू से सोने की छड़ों को लपेटा जाना शामिल था। फिलहाल जांचकर्ता इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में लगी हुई है।
कोर्ट से क्या बोलीं रान्या?
वहीं रान्या सेन ने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। मैं फिर कहती हूं कि जांच में सहयोग करूंगी। मैं आपके सामने पेश हो जाऊंगी।’ एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें समय-समय पर खाने-पीने का सामान दिया गया लेकिन उन्होंने नहीं खाया क्योंकि उन्हें भूख नहीं थी। वह पानी पी रही थीं। रान्या ने आगे कहा कि उनका ये बयान किसी दबाव या धमकी या फिर लालच में नहीं आया है बल्कि स्वेच्छा से है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को वरिष्ठ IPS अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। इस दौरान उनके पास से करीब 14.56 करोड़ रुपये कीमत की 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई थी। एक्ट्रेस दुबई से बेंगलुरु आई थीं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines