Ranya Rao Gold Smuggling: बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्टार होटल के मालिक तरुण राज को तस्करी के सोने की खरीदारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। इस केस ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।
रान्या राव पर लगा सोना तस्करी का आरोप
दरअसल ये मामला 3 मार्च को तब सामने आया जब रान्या राव दुबई से बेंगलुरु लौटीं। गुप्त सूचना के आधार पर आयकर विभाग की जांच टीम ने एयरपोर्ट पर उनकी तलाशी ली और उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया। जांच के दौरान रान्या ने खुलासा किया कि उन्हें एक संगठित गिरोह से निर्देश मिलते थे, जो उनकी यात्रा योजनाओं की जानकारी देता था और तस्करी को अंजाम देने में मदद करता था।
रान्या ने अधिकारियों को ये भी बताया कि वो खास तौर से डिजाइन किए गए कपड़ों का इस्तेमाल कर सोने को छुपाकर लाती थीं। साथ ही, वो खुद को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी बताकर सुरक्षा जांच से बचती थीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद, वो ये सोना बाहर इंतजार कर रहे किसी व्यक्ति को सौंप देती थीं।
अधिकारियों की पूछताछ में रान्या का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद रान्या को तीन दिनों तक हिरासत में रखा गया, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की गई। अदालत में पेशी के दौरान, जज ने उनसे पूछा कि क्या उनके साथ कोई बुरा बर्ताव किया गया। इस पर रान्या ने कहा कि उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन जबरन बयान देने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि, अधिकारियों ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूछताछ पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई थी और वे इसका फुटेज अदालत में पेश करने को तैयार हैं। इसके बाद अदालत ने रान्या को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
तरुण राज की गिरफ्तारी से उलझा मामला
जांच आगे बढ़ी तो अधिकारियों ने रान्या का मोबाइल फोन खंगाला, जिसमें कई रसूखदार लोगों के नंबर मिले। इन संपर्कों में राजनेता, पुलिस अधिकारी और व्यवसायी शामिल थे। इन्हीं में से एक नाम उभरकर आया स्टार होटल के मालिक तरुण राज का, जिनसे रान्या की लगातार बातचीत होती थी। जांच में खुलासा हुआ कि तरुण राज कई बार रान्या से तस्करी का सोना खरीद चुके थे।
जब अधिकारियों ने तरुण राज को पूछताछ के लिए बुलाया तो वो साफ तौर से जवाब नहीं दे पाए। उनकी संदिग्ध बयानबाजी और सोने से जुड़े सवालों पर गोलमोल जवाब देने के चलते आयकर विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच जारी
ये मामला अभी और गहराने की संभावना है क्योंकि अधिकारियों को संदेह है कि सोने की तस्करी में और भी प्रभावशाली लोग शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। रान्या राव की जमानत याचिका पर फैसला आज आने की संभावना है, जिससे ये तय होगा कि इस हाई-प्रोफाइल केस की अगली कड़ी क्या होगी।
यह भी पढ़ें: अदिति शर्मा ने क्यों छुपाई थी शादी? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे वकील अदालत में सबूत पेश करेंगे’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines