Ranvir Shorey On Kissing Video Kritika Malik: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को खत्म हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। एक्टर रणवीर शौरी भी अपनी वेब सीरीज ‘शेखर होम’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। इस बीच रणवीर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं विशाल पांडे के फैंस भी अरमान मलिक पर सवाल उठाते हुए रणवीर शौरी की क्लास लगा रहे हैं। अब कृतिका मलिक को किस करने पर खुद रणवीर शौरी ने चुप्पी तोड़ी है।
रणवीर शौरी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कई सारी बातचीत की। इस दौरान जब सिद्धार्थ ने रणवीर से कहा कि आपका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है तो इस पर एक्टर ने कहा, ‘मटन वाला…’ तब सिद्धार्थ कहते हैं कि ‘नहीं… नहीं… वो किस वाला.. कृतिका का..’ ये सुनते ही एक्टर ने कहा, ‘मैं इन जाहिल चीजों का जवाब नहीं देना चाहता।’ इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा कि आपको जवाब नहीं देना तो मत दीजिए लेकिन लोग कहते हैं कि अरमान मलिक ने थप्पड़ क्यों नहीं मारा?
यह भी पढ़ें: Samantha की जिंदगी में आया मिस्ट्री मैन कौन? क्या नागा से पहले बजेगी शहनाई
एक्टर को होना पड़ा था ट्रोल
सिद्धार्थ कानन ने आगे अरमान मलिक का रिएक्शन बताते हुए कहा कि ‘अरमान का रिएक्शन आया था कि रणवीर मेरी पत्नी को अपने बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं।’ इस पर रणवीर शौरी ने हामी भरते हुए कहा, ‘हां ये सच है.. वो मुझसे बहुत छोटे हैं।’ बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 से जब कृतिका मलिक का इविक्शन हुआ था, उस वक्त रणवीर शौरी ने उन्हें गले लगाया था और किस किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणवीर शौरी को काफी ट्रोल होना पड़ा था।
अरमान मलिक ने किया था सपोर्ट
उधर, विशाल पांडे के फैंस भी रणवीर शौरी की क्लास लगाते हुए अरमान मलिक को कहते नजर आए कि जब उन्होंने शो के अंदर एक कमेंट के लिए विशाल को थप्पड़ मारा तो किस करने के लिए रणवीर शौरी को थप्पड़ मारना चाहिए। गौरतलब है कि अरमान मलिक ने रणवीर शौरी का वीडियो वायरल होने के बाद अपने व्लॉग में कहा था कि ‘वो इंसान 52 साल का है। वो मुझे और कृतिका को बच्चों की तरह ट्रीट करते थे। बॉलीवुड में इतने बड़े स्टार्स गले लगते हैं और साइड हग करते ही हैं।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
28 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
46 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines