Ranvir Shorey Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में एक्टर रणवीर शौरी पूरा वक्त एक्टिंग ही करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने पहले ही दिन स्टेज से ही ड्रामा शुरू कर दिया था और आखिरी मोमेंट तक वो अपने उसी किरदार में रहे। लोग रणवीर शौरी को पूरी तरह से रियल मान रहे थे लेकिन वो सिर से पांव तक फेक निकले। अब हम उन पर फेक होने का आरोप क्यों लगा रहे हैं? क्योंकि हमारे पास उनके खिलाफ सबूत है। रणवीर शौरी की चोरी फिनाले से पहले ही पकड़ी जा चुकी है।
रणवीर शौरी फिनाले से पहले हुए एक्सपोज
एक्टर अब ये शो नहीं जीत पाएंगे और इसका कारण है उनका वो झूठ जो वो जनता को पहले दिन से बोलते आ रहे हैं। आपने हर दूसरे दिन रणवीर शौरी के मुंह से ये बात सुनी होगी कि उनके पास काम नहीं है और वो बेरोजगार हैं। रणवीर ने जब शो में एंट्री ली थी तो उन्होंने अनिल कपूर (Anil Kapoor) के सामने स्टेज पर भी यही कहा था कि उनके पास काम नहीं था और बेटा भी एक महीने के लिए विदेश जा रहा था तो उन्होंने सोचा कि वो ये शो कर लें। इस शो से कम से कम पैसे तो मिलेंगे। इसके अलावा रणवीर ने एक बार ये भी बयान दिया था कि उन्हें ट्रॉफी में नहीं बल्कि शो की प्राइज मनी 25 लाख में दिलचस्पी है।
बीते साल आई 3 फिल्में
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी रणवीर ने अपनी यही कहानी बेची। लेकिन अब लग रहा है कि सिम्पथी पाने के लिए बेरोजगार होने के दावे कर रहे थे जबकि सच तो ये है कि उनके पास काम था। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रणवीर शौरी साल 2023 में तीन फिल्मों में नजर आए थे जिनका नाम ‘टाइगर 3’, ‘मुंबईकर’ और ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ है। वहीं, इसी साल उनकी फिल्म Accident or Conspiracy: Godhra रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के वो 5 फैसले जिन पर जमकर हुआ विवाद, फैंस भी हो गए खिलाफ
झूठा था बेरोजगारी का नाटक
इतना ही नहीं बेरोजगारी की बात कर रहे रणवीर शौरी की असली पोल तो अब खुद जिओ सिनेमा ने खोल दी है। बता दें, बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले से पहले ही रणवीर शौरी के अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है। जल्द ही उनकी वेब सीरीज Shekhar Home रिलीज होने वाली है और अब इसका ट्रेलर भी जिओ सिनेमा पर जारी कर दिया गया है। 14 अगस्त को ये सीरीज रिलीज हो रही है। ऐसे में रणवीर का बेरोजगार होने वाला दावा खोखला है और ये बस एक सिम्पैथी कार्ड था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines