Cirkus Box Office Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।
इसमें आपको बी-टाउन के कई सेलेब्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसके गाने और पोस्टर को फैंस ने खुब पसंद किया लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आईए अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
तरण आदर्श ने दिए इतने रेटिंग
फिल्म कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इसको नापसंद भी कर रहे हैं। इसको मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर रणवीर के इस फिल्म को 5 में से सिर्फ 2 स्टार दिए हैं, जो कि मेकर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
Cirkus Box Office Collection Day 5
इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डाले तो इसने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इसने 6.40 की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.45 करोड़ रुपए की कमाई की।
4वें दिन इसने गिरावट के साथ 2.40 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 5वें दिन मूवी की 2.25 करोड़ रुपए की टिकटें बिकी हैं। इसी के साथ अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 25.51 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म को सिनेमाघरो में काफी संघर्ष करते देखा जा रहा है। इसकी कमाई में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला कई अन्य फिल्मों से भी है।
फिल्म के बारे में
सर्कस में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभाते हैं जो एक दूसरे को नहीं जानते हैं। 1960 के दशक के सेट, पूरे परिवार के लिए इस कॉमेडी में वरुण शर्मा की भी दोहरी भूमिका है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सिर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है। यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
2 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
3 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines