Ranveer Singh Don 3: साल 2025 जाते-जाते रणवीर सिंह के नाम हो गया है. सिनेमाघरों में राज कर रही रणवीर की ‘धुरंधर’ महज 19 दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. जहां एक तरफ ‘धुरंधर’ की सक्सेस को लेकर रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ को ठोकर मार दी है. एक्टर ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया है. अब रणवीर सिंह ने इस फिल्म को क्यों छोड़ा है इसकी वजह भी सामने आ गई है. चलिए आपको भी इसके पीछे का असली कारण बताते हैं.
‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह ने किया किनारा
‘डॉन 3’ से फरहान अख्तर डायरेक्शन में अपना कमबैक करने जा रहे हैं. मेकर्स ने साल 2023 में फिल्म का अनाउंसमेंट किया था, तभी से फिल्म आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है. पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म से किनारा किया था, वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है. ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को देखने के लिए उनके फैंस बेताब थे, लेकिन अब रणवीर की जगह फिल्म में कोई और डॉन बनता दिखाई देने वाला है.
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh बने बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’, शाहरुख-प्रभास को भी छोड़ा पीछे
क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’?
रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की वजह उनकी लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ मानी जा रही है. दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के बाद गैंगस्टर वाली फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं. ‘धुरंधर’ में ऐसी भूमिका निभाकर वो पहले ही पर्दे पर छा चुके हैं, इसलिए वो दोबारा से ऐसी भूमिका नहीं करना चाहते हैं. वहीं अब ‘डॉन 3’ से वॉकआउट करने के बाद रणवीर सिंह जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहते हैं. हालांकि अभी तक रणवीर या फिर रणवीर की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: 16 फिल्में, 5 हिट और 7 फ्लॉप…रणवीर सिंह की 15 सालों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, ‘धुरंधर’ तोड़ पाएगी ये रिकॉर्ड?
‘धुरंधर’ बनी 2025 की सबसे नंबर 1 फिल्म
वहीं बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. 19 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 897.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इस साल की टॉप फिल्मे ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद एक बार फिर रणवीर का करियर ट्रैक पर आ गया है और वो टॉप सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वहीं धुरंधर के बाद अगले साल 19 मार्च को उनकी ‘रिवेंज’ रिलीज होने को तैयार है. ये फिल्म ‘धुरंधर’ का सेकंड पार्ट होगा और मेकर्स ने पहले से ही इसकी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
48 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines