Ranveer Singh Becomes Karan Johar DJ: करण जौहर की पार्टीज बी-टाउन की सबसे चर्चित पार्टीज होती हैं। यहां बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद रहती हैं। वहीं, न्यूकमर्स का सपना रहता है कि उन्हें भी करण जौहर की पार्टीज में इन्वाइट किया जाए। ऐसे में अब करण जौहर की हैप्पनिंग पार्टीज से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा सामने आया है। क्या आप जानते हैं डीजे गणेश ही करण की हर महफिल में जान फूंकते हैं। ऐसे में अब डीजे गणेश ने Pinkvilla को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक इंटरेस्टिंग खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़ें: एक्शन, ड्रामा, डायलॉग्स और रोमांस से भरपूर है Ganapath, क्या आपने देखा फिल्म का टीजर?
डीजे गणेश ने किया खुलासा
बता दें, डीजे गणेश ने अब तक न जाने कितनी शादियों और पार्टियों में अपने गानों से कभी लोगों को नाचने पर मजबूर किया है तो कभी उन्हें इमोशनल कर दिया। ऐसे में अब उन्होंने करण जौहर की पार्टी का एक्सपेरिएंस शेयर किया। करण जौहर अक्सर डीजे गणेश को ही अपने इवेंट्स पर म्यूजिक की कमान संभालने का मौका देते हैं। लेकिन अब डीजे गणेश ने रिवील किया कि एक्टर रणवीर सिंह और उन्होंने करण की पार्टी में एक बार साथ में प्लेलिस्ट तैयार की थी। ये प्लेलिस्ट इतनी कमाल थी जो शायद पहले कभी भी देखने को नहीं मिली होगी। दरअसल, इन दोनों ने टीम बनाकर KJO की पार्टी में 90s के गाने प्ले कर दिए थे।
Image Credit: Google
करण की पार्टी में डीजे गणेश को मिला रणवीर का साथ
गणेश ने Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘एक वक़्त था जब शाहरुख सर, सलमान सर, सभी एक्टर डांस फ्लोर पर थे और मैं उनके हिट गाने बजा रहा था और लोग पागल हो गए थे, नए एक्टर्स भी। मैंने करीब 10:30 बजे शुरुआत की जब ऋतिक सर, रणवीर जैसे कई स्टार्स, शाहिद कपूर से लेकर सभी लोग शुरू हुए। मेरा सपना सच हो गया कि मैंने उस पार्टी के लिए प्ले किया और वो कुछ अलग एक्सपीरियंस था। मैं आपको उस एक्सपीरियंस के बारे में नहीं बता सकता लेकिन उन सभी को एक डांस फ्लोर पर देखना कमाल था।’
डीजे गणेश ने की रणवीर की तारीफ
बता दें, इस पार्टी से पहले डीजे गणेश-रणवीर सिंह के साथ बैठकर रीमिक्स और पार्टी की प्लेलिस्ट तैयार कर रहे थे। ऐसे में उनका रणवीर के साथ एक्सपीरियंस कैसा था इस पर गणेश ने कहा, ‘तो, मुझे करण सर की पार्टी के लिए फोन आया, ऑफिस से किसी ने मुझे बताया कि रणवीर मुझसे मिलना चाहते हैं, वो चाहते हैं कि पार्टी का म्यूजिक इस युग का सबसे पॉपुलर म्यूजिक हो। मैं अपनी लाइफ में पहली बार तब किसी एक्टर से मिला था और रणवीर का नेचर बहुत ही हम्बल और डाउन टू अर्थ है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines