हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

FWICE ने 'डॉन 3' छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह पर लगाया बैन? एक्टर की टीम ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ से दूरी बनाने के कारण FWICE ने बैन लगा दिया है. हालांकि, अब इस मामले पर एक्टर की टीम ने जवाब दिया है. चलिए जानते है इसके बारे में.

विज्ञापन
FWICE ने रणवीर सिंह पर लगा बैन

सुपरस्टार रणवीर सिंह ने प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से दूरी बना ली है, जिसे लेकर फरहान ने फिल्म वर्कर्स की संस्था FWICE (Federation of Western India Cine Employees) को शिकायत की थी. इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए FWICE ने एक्टर रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. बता दें कि यह बैन उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से लगाया गया है. हालांकि, अब रणवीर सिंह की टीम का इस मामले पर जवाब सामने आया है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया रिसीव; बेटी अहाना हुईं भावुक

रणवीर सिंह टीम का आया रिएक्शन

एक्टर की टीम ने साफ किया है कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान करते हैं और ‘डॉन 3’ से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं. वहीं एक्टर की टीम ने साफ किया है, ‘हाल ही ‘डॉन 3’ को लेकर जो भी घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर रणवीर सिंह ने जानबूझकर चुप्प है. एक्टर का मानना है कि पेशेवर मुद्दों और व्यक्तिगत रिश्तों की गरिमा, आपसी सम्मान के साथ सही तरीके से निपटाना चाहिए.” रणवीर की टीम ने आगे कहा कि इन दिनों कई तरह की बाते चल रही है. लेकिन एक्टर ने कभी भी इन बातों को जरूरी नहीं समझा है और सार्वजनिक रूप से कोई जवाब दें या विवाद में शामिल हों. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. रणवीर की टीम ने आगे साफ किया है कि एक्टर इंडस्ट्री में सभी साथियों के प्रति सम्मान और प्यार की भावना रखते हैं.

विज्ञापन

‘डॉन 3’ को लेकर कही ये बात

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्जुन मेहता, जिसके ग्रेजुएट होते ही खुशी से झूम उठीं Juhi Chawla?

टीम ने आगे कहा कि एक्टर पूरी ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हालांकि, अभिनेता की टीम ने यह भी कहा कि ऐसे मौकों पर शालीनता बनाए रखना, एक्टर की सोची-समझी नीति है और वो आगे भी इसी तरह का रवैये कायम रखेंगे. आपको बता दें कि ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह काफी सुर्खियों में बने थे. प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने एक्टर पर अचानक फिल्म से जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी और बाद में उन्होंने FWICE से शिकायत की थी. FWICE ने आज यानी 25 मई को एक्टर की अनप्रोफेशनल व्यवहार को देखते हुए उन पर बैन लगा दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola