इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट करते हुए Ranveer Singh से हुई चूक, क्यों डिलीट करना पड़ा पोस्ट?

Ranveer Singh Supports Indian Islands Campaign: रणवीर सिंह इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट करते हुए ट्रोल हो गए हैं। अपने पोस्ट में उनसे एक ऐसी भूल हो गई कि अब हर कोई उनका मजाक उड़ा रहा है।

Ranveer Singh Supports Indian Islands Campaign

रणवीर सिंह इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट करते हुए ट्रोल हो गए हैं

Ranveer Singh Supports Explore Indian Islands Campaign: आपने देखा होगा सभी बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव (Maldives) को बॉयकॉट कर इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट कर रहे हैं। Maldives vs Lakshadweep की इस लड़ाई में अब एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का पक्ष भी सामने आया है। वो भी बाकी सभी एक्टर्स की तरह अपने देश के सपोर्ट में उतर आए हैं। रणवीर ने अब खुलकर भारत का समर्थन किया है और फैंस को एक नई दिशा दिखाने की कोशिश की लेकिन इसके बदले वो खुद ही मज़ाक बनकर रह गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए एक्टर से एक बड़ी गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर का वायरल ट्वीट

लेकिन इससे पहले कि वो अपनी चूक सुधारते उन्हें लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे एक्टर खुद डिलीट कर चुके हैं। कंफ्यूज़न न बढ़ाते हुए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है। हुआ ये कि बाकी बी-टाउन सेलेब्स की तरह रणवीर सिंह ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, ‘आइए इस साल 2024 में इंडिया को एक्स्प्लोर करते हैं और हमारे कल्चर को एक्सपीरियंस करते हैं। हमारे देश के बीच और ब्यूटी में देखने और एक्स्प्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। चलो इंडिया #exploreindianislands।’

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C1WOzhuMBE4/?img_index=1

ये थी रणवीर की गलती

यहां तक तो सब सही था लेकिन एक्टर ने इंडियन आइलैंड्स को घूमने की बात करते हुए गलती से मालदीव की तस्वीरें शेयर कर दीं। बस फिर क्या था उनकी ये गलती सोशल मीडिया ट्रोलिंग का कारण बन गई। सभी लोगों ने उनकी खूब खिल्ली उड़ाई। एक यूजर ने उनके डिलीट होने से पहले पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, ‘आप मालदीव की तस्वीर लगाकर भारतीय द्वीपों का प्रचार कर रहे हैं। आपके साथ क्या हुआ है रणवीर?’ एक ने मजाक बनाते हुए कहा, ‘डिलीट करने में बहुत देर हो चुकी है, इंटरनेट हमेशा जीतता है।’ एक यूजर बोला, ‘आप कॉपी-पेस्ट भी नहीं कर सकते। आप कितने मूर्ख हो सकते हैं।’

विज्ञापन

https://twitter.com/RezinaSultana29/status/1744310661482766815

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों ने उड़ाई खिल्ली

एक ट्रोलर बोला, ‘भाई सही फोटो डालना इस बार।’ इतना ही नहीं एक तो ये भी कह गया, ‘दीपिका का चॉइस खराब है।’ वहीं, एक यूजर ने उनके नए ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘दोस्तों फोटो नहीं लगाई।’ तो कोई बोला, ‘पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई.. वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया..पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो।’ अब यूजर्स की ये सब बातें सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे रणवीर सिंह ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मजाक बनकर रह गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ