93 साल की उम्र में 93°F में डाला वोट, रॉकस्टार बनकर छा गए Ranveer Singh के नाना

Ranveer Singh: रणवीर सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्टर ने बेहद खास शख्स की फोटो शेयर की है। साथ ही फोटो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है, जिस पर अब यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ranveer Singh

Ranveer Singh

विज्ञापन

Ranveer Singh: बीते दिन यानी 20 मई को मुंबई में 5वें चरण में मतदान हुआ है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपना-अपना वोट डाला। सोशल मीडिया पर स्टार्स के फोटोज और वीडियो अभी तक छाए हुए हैं। अपने वोट के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों से अपना-अपना वोट डालने की भी अपील की। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही हैं, जिसे अभिनेता रणवीर सिंह ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने खास कैप्शन भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं…

रणवीर सिंह के रॉकस्टार नाना

कुछ देर पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक बूढ़ा शख्स नजर आ रहा है, जो पुलिस वाले के साथ पोज दे रहा है। दरअसल, फोटो में नजर आ रहे शख्स और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह के नाना हैं, जिन्होंने 93 साल की उम्र में अपना वोट डाला है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि 93 साल की उम्र में, 93°F में उन्होंने वोट दिया क्योंकि वह एक वोटर हैं! मेरे रॉकस्टार नाना #veryVoteCounts। इस पोस्ट पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या बात है, उन्होंने इस ऐज में भी वोट डाला है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि क्यूट, नाना बहुत क्यूट लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो बहुत कूल हैं। इस तरह कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर और दीपिका का वीडियो

बता दें कि बीते दिन रणवीर और दीपिका का भी एक वीडियो सामने आया था, जो वोटिंग के दौरान का ही था। इस वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी की केयर करते नजर आ रहे थे। जी हां, इस वीडियो में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा था और उनकी चाल भी लोगों ने नोटिस की। साथ ही रणवीर का अपनी पत्नी की यूं केयर करना लोगों को बेहद पसंद आ रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर कितने क्यूट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा था कि रणवीर बहुत केयरिंग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि इन दोनों में कितना प्यार हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये कितना अच्छा लग रहा है। एक और ने कमेंट किया था कि आप दोनों की जोड़ी बहुत ही गजब की है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट को देखकर किए थे।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ