हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Singh ने अल्लू अर्जुन के सामने रीक्रिएट उनका ही 'झुकेगा नहीं' डायलॉग, वीडियो वायरल

विज्ञापन

मुंबई: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2022 का 10 वां संस्करण 10 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), कमल हासन (kamal Hassan) और यश (Yash) सहित कई दक्षिण भारतीय सुपरस्टार शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्हें सबसे लोकप्रिय हिंदी अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

और जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) किसी कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं, तो वहां धमाल ना मचे ऐसा कैसे मुमकिन है। वो जहां भी जाते हैं, सारी लाइमलाइट अपने नाम कर लेते हैं। ऐसा ही एक नजारा SIIMA 2022 में भी देखने को मिला, जब सितारों से भरी भीड़ के बीच भी, ‘जयेशभाई जोरदार’ स्टार ने अपनी उर्जा दर्ज कराई।

अभी पढ़ें – बॉयकॉट ट्रेंड का फीका रहा असर, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ”ब्रह्मास्त्र’

विज्ञापन

पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Ranveer Singh Pushpa Dialogue) साझा किया, जिसमें रणवीर सिंह अल्लू अर्जुन के सामने उन्हीं की सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ के फेमस डायलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ को रीक्रिएट किया।

वीडियो में रणवीर सिंग को सफेद सूट पहने हुए देखा जा सकता है, जब उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी डैशिंग एंट्री की। इस अवॉर्ड नाइट से अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह के कई मजेदार पलों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिनमें दोनों स्टार्स आपस में बातचीत करने से लेकर हंसी साझा करते हुए देखे जा सकते हैं। स्टेज पर खड़े हो रणवीर ने अल्लू के श्रीवल्ली के सिग्नेचर डांस स्टेप को भी रीक्रिएट किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Ranbir Kapoor ने फैंस से की Brahmastra Spoiler ना देने की रिक्वेस्ट

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और नेटिजेंस की ओर से भी इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। उनके पास करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी पाइपलाइन में है। वो एक आगामी फिल्म के लिए दक्षिण निर्देशक शंकर के साथ भी सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola