Father’s Day 2025: इस साल का फादर्स डे कुछ सेलेब्स के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल होने वाला है। हाल ही में कई सेलेब्स पहली बार पिता बने हैं और इस साल उनका पहला फादर्स डे है। ऐसे में ये खुशी उनके लिए डबल होगी। इस लिस्ट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस बार कौन पिता बनने के बाद इस खास दिन का जश्न पहली बार मनाएगा।
केएल राहुल
इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। इवाराह के जन्म के बाद से शेट्टी परिवार में खुशियां ही खुशियां आ गई हैं। वहीं, आज केएल राहुल अपनी बेटी के साथ पिता के तौर पर अपना पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे। फैंस इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।
मिलिंद गाबा
मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 30 मई को ही ऐलान किया है कि उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। सिंगर मिलिंद गाबा को जुड़वा बच्चे हुए हैं। सिंगर अब दोनों बच्चों के साथ अपना पहला फादर्स डे मनाने वाले हैं। अभी तक मिलिंद गाबा ने अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाडली दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। कपल कई बार अपनी बेटी के साथ स्पॉट हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इनकी प्रिंसेस का चेहरा दुनिया के सामने नहीं आया है। ये बात अलग है कि रणवीर कई बार पिता बनने के बाद मीडिया के सामने अपनी बेटी का जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में दुआ के साथ रणवीर सिंह इस साल पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अली फजल
अली फजल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई 2024 में मां बनी थीं। इस कपल की बेटी जुनेरा इदा फजल एक साल की होने वाली है। पिछले साल फादर्स डे के अगले महीने जुनेरा इदा फजल का जन्म हुआ था। ऐसे में इस साल जुनेरा इदा फजल और अली फजल का साथ में पहला फादर्स डे है।
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025: कम उम्र में पिता से दूर हुए ये स्टारकिड्स, कोई तरसा तो किसी को कम मिला प्यार
परमब्रत चटर्जी
विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ से मशहूर हुए एक्टर परमब्रत चटर्जी भी हाल ही में पिता बने हैं। परमब्रत चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी पिया चक्रवर्ती ने 2 जून को ही सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि ये दोनों पहली बार पेरेंट्स बने हैं। कपल को बेबी बॉय हुआ है और इस बेबी बॉय के साथ परमब्रत चटर्जी पहली बार पिता बनने का जश्न मना रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines