Ranveer Singh, Johnny Sins, Rashami Desai: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण के पति जॉनी सिन्स के साथ किए ऐड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब रणवीर पर तंज कसते हुए टीवी की तपस्या यानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने इसकी आलोचना की है। आइए जानते हैं कि आखिर रश्मि ने रणवीर को लेकर क्या कहा और क्यों?
क्या बोलीं रश्मि देसाई?
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अभिनेता रणवीर और जॉनी सिन्स के ऐड की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रणवीर का ये ऐड टीवी इंडस्ट्री का अपमान करने जैसा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरा करियर रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ है। इसके बाद मैंने टीवी में काम करना शुरू किया। लोग इसको छोटी स्क्रीन कहते हैं, जहां पर वो खबरें, क्रिकेट, हिंदी फिल्मे और भी बहुत कुछ देखते हैं। जब मैंने इस रील को देखा तो मुझे लगा कि ये टीवी इंडस्ट्री और वहां काम कर रहे लोगों के अपमान जैसा है। हमें अक्सर छोटा फील कराया जाता है और इस तरह से ट्रीट किया जाता है।
Rashami Desai, image credit- instagram
ये सब टीवी पर नहीं दिखाया जाता- देसाई
इतना ही नहीं बल्कि रश्मि ने अपने ऐड में कहा कि रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स ने जो ऐड किया है और उसमें जो भी दिखाया गया है। ऐसा कुछ भी छोटे पर्दे पर नहीं देखा जाता बल्कि इस तरह की चीजें बड़े पर्दे पर देखने को मिलती हैं। रश्मि ने लिखा कि हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है, लेकिन सॉरी टीवी पर ये सब नहीं दिखाया जाता और इस तरह की चीजें बड़े पर्दे पर नजर आती हैं।
टीवी के लिए एक रियलिटी चेक
इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि टीवी पर आने वाले शो में ऐसा कुछ भी नहीं होता है और मुझे लगता है कि ये टीवी के लिए एक रियलिटी चेक है। मुझे लगता है कि ये एक थप्पड़ जैसा है। एक्ट्रेस ने कहा कि हो सकता है मैं ओवर रिएक्ट कर रही हूं, लेकिन हमने हमेशा अपने दर्शकों को कल्चर और प्यार दिखाया है। इससे मुझे हर्ट हुआ है और वो इसलिए क्योंकि टीवी में मेरा सफर बहुत ही शानदार और सम्मानजनक रहा है। मैं आशा करती हूं कि आप मेरे इमोशंस को समझेंगे।
क्या है मामला?
बता दें कि बीते दिन रणवीर सिंह का अमेरिकन पोर्न स्टार जॉनी सिन्स (Johnny Sins) के साथ एक ऐड वीडियो सामने आया, जिसमें वो उनके साथ नजर आ रहे हैं। बोल्ड केयर कंपनी के लिए किए गए इस ऐड में मेल कैटेगरी की सेक्सुअल हेल्थ पर बात हुई है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और सभी इसके बारे में अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines