Ranveer Singh को मिला मिलिंद सोमन का सपोर्ट, बोले- बहुत सारे लोगों के...
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) न्यूड फोटोशूट कराने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उन्हें तमाम लोगों का सपोर्ट मिला है। तो दूसरी तरह अधिकांश लोग उन्हें ट्रोल करते देखे गए हैं। इतना ही नहीं इस फोटोशूट की वजह से एक्टर कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं। इन सबके बीच रणवीर को एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) का सपोर्ट मिल गया है, जो अपने बयान से ट्रोलर्स की बोलती बंद करते नजर आए हैं।
दरअसल, मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट्स साझा किए हैं। ये सारे पोस्ट रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही मिलिन्द ने सोशल मीडिया पर लिखा है,’दुनिया में बहुत सारे लोगों के बहुत सारे ओपिनियन हो सकते हैं। किस किस की आप सुनेंगे?’

बताते चलें कि मिलिंद सोमन भी अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर खूब चर्चाओं में रहे थे। एक अन्य पोस्ट में मिलिंद ने लिखा, राजा रवि वर्मा के समय के बाद अब काफी चीजें बदल चुकी हैं।’ जानकारी के लिए बता दें कि राजा रवि वर्मा भारतीय इतिहास के महान आर्टिस्ट और पेंटर्स में से एक रहे हैं। रवि, पौराणिक किरदारों की न्यूड पैटिंग्स बनाने को लेकर चर्चा में रहे थे। इसी वजह से मिलिंद ने उनका जिक्र अपने पोस्ट में किया है।
https://www.instagram.com/p/CgUQICThYn4/
बता दें कि रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगा है। न्यूड फोटोशूट और उसकी तस्वीरें शेयर करने को लेकर आईपीसी की धारा 292, 293 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक तरफ उर्वशी रौतेला समेत राखी सावंत और मिमी चक्रवर्ती ने फोटोशूट को लेकर तंज कसा है। तो दूसरी तरफ स्वरा भास्कर, अर्जुन कपूर समेत कई सितारे रणवीर का सपोर्ट करते नजर आए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: