हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Singh पिता बनने के बाद पहली बार आए नजर, कैमरे के सामने कही दिल की बात

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार नजर आए। इस दौरान एक्टर ने जमकर कैमरे के सामने पोज दिए। रणवीर ने ना सिर्फ कैमरे के सामने पोज दिए बल्कि अपने दिल की बात भी पैप्स के सामने कह दी।

विज्ञापन
Ranveer Singh

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। फैंस को कपल से जुड़े हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे तो दोनों ही सितारे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और लोगों के साथ नए-नए अपडेट शेयर करते हैं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों को ही सोशल मीडिया से दूर देखा जा रहा है और दोनों बहुत कम कोई पोस्ट या जानकारी शेयर कर रहे हैं। अब भई हाल में जब दोनों पेरेंट्स बने हैं, तो जाहिर है कि दोनों का क्वालिटी टाइम अपने बच्चे के साथ बीत रहा है। हालांकि इस बीच अब रणवीर सिंह पहली बार पब्लिकली नजर आए हैं।

पिता बनने के बाद पहली बार दिखे रणवीर

दरअसल, बीते दिन यानी संडे को रिलायंस फाउंडेशन ने अपने घर एंटीलिया, मुंबई में ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ नाम का इवेंट रखा था। इस इवेंट का नेतृत्व नीता अंबानी ने किया, जिसमें पहली बार 140 ओलंपियन और पैरालंपियन एक ही छत के नीचे पहुंचे। इवेंट में रणवीर सिंह को भी देखा गया। इस दौरान जब रणवीर सिंह पैपराजी के कैमरे के सामने पोज देने आए तो उन्होंने अपने दिल की बात भी सबके सामने कह दी।

रणवीर ने कही दिल की बात

जैसे ही रणवीर आए तो उन्होंने कैमरे के सामने खूब पोज दिए, लेकिन जैसे ही वो वहां से जाने लगे तो पैप्स से मिलने के लिए आगे बढ़े और पैपराजी से हाथ मिलाते हुए उन्होंने धीरे से जोर देकर कहा कि बाप बन गया रे… ऐसा सुनते ही सभी ने जोर से रणवीर को स्पेशल फील कराया और फिर वो वहां से चले गए। बता दें कि जबसे रणवीर सिंह पिता बने हैं उसके बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने भी लुटाया प्यार

इस वीडियो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर भर-भरकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि पिता बनने के बाद रणवीर और भी हैंडसम लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रणवीर बहुत अच्छे पिता बनेंगे। तीसरे यूजर ने कहा कि पिता बनने की खुशी अलग ही होती है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि मां ही नहीं बाप बनने के बाद भी चेहरे पर अलग ही ग्लो आ जाता है। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स रणवीर की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Devara: Part 1 की तीसरे दिन लगी लॉटरी, फिल्म पर हुई नोटों की बारिश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola