Dhurandhar Trailer Launch Event: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आज 8 नवंबर को फिल्म से अर्जुन रामपाल का पहला लुक शेयर किया गया है. इस लुक के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है, जिसके बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज इवेंट
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को मुंबई में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगभग 2000 फैंस शामिल होने की चर्चा है. इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने पोर्टल से कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को मुंबई के लेटेस्ट आइ-कोनिक वेन्यू बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में 12 नवंबर को 12:12 PM पर लॉन्च किया जाएगा.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट में अभिनेता रणवीर सिंह, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, जियो स्टूडियोज की निर्माता ज्योति देशपांडे और बी62 स्टूडियोज के लोकेश धर साथ मौजूद रहेंगे. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में से आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी ट्रेलर इवेंट लॉन्च में नजर आने वाले हैं. हालांकि, संजय दत्त और अक्षय खन्ना मौजूद रहेंगे या नहीं? इसको लेकर कंफर्म जानकारी नहीं आई है, लेकिन एक-दो दिन में ये भी क्लियर हो जाएगा.
2000 फैंस होंगे शामिल- रिपोर्ट
इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगभग 2000 फैंस शामिल हो सकते हैं. कई फैन क्लबों को जानकारी दे दी गई है और इवेंट में बुलाया गया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज लॉन्च का इनवाइट मिलने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और हर कोई बेहद एक्साइटेड है. जानकारी है कि इस इवेंट में ना सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश से फैंस आ रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif Health Update: अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी एक्ट्रेस, बेटे के जन्म के बाद कैसी है हालत?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines