Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है और दर्शक इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. इतना ही अब पाक वालों ने तो यहां तक कह दिया है कि पाक में अच्छी फिल्में नहीं बनती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘धुरंधर’ की हो रही जमकर तारीफ
दरअसल, पाक क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है. फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कराची के लयारी कस्बे में फिल्माया गया है. अब पाकिस्तानी क्रिटिक्स, अभिनेता और कंटेंट मेकर्स इसकी तारीफ करने में लगे हुए हैं. मशहूर फिल्म क्रिटिर और राइटर ओमैर अलावी ने कहा कि फिल्म अच्छी बनी है और कलाकारों का अभिनय भी बेहद शानदार है.
हमारे फिल्म निर्माता इस तरह की…
उन्होंने कहा कि धुरंधर एक अच्छी फिल्म है, हमारे फिल्म निर्माता इस तरह की प्रचार फिल्में बनाने को तैयार नहीं हैं क्योंकि यह एक बड़ा फाइनेंशियल जोखिम है. बीते समय में जब देशभक्ति के भाव से ऐसी फिल्में बनीं, तो वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं. अलावी के अनुसार, देश में सिनेमाघर बहुत कम बचे हैं, टिकट बहुत महंगे हैं और लोग घर पर ही अच्छी फिल्में देखना पसंद करते हैं.
क्या बोले पाक क्रिटिक?
उन्होंने आगे कहा कि एक क्रिटिक के तौर पर मैं फिल्म में कई खामियां निकाल सकता हूं, लेकिन आखिर में क्या भारत में आम फिल्म देखने वाले को इन बातों की जानकारी है या उन्हें इसकी परवाह भी है? उनके लिए तो यह बड़े सितारों वाली एक शानदार एक्शन फिल्म है और पाकिस्तानी अच्छे पड़ोसी नहीं हैं, इसलिए यह हिट है.
कमर रजा ने की तारीफ
इसके अलावा अभिनेता कमर रजा ने कहा कि भारत के विपरीत, पाकिस्तान में बनी प्रचार फिल्मों को जनता ने हमेशा नापसंद ही किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब भी कोई प्रचार या जीवनीपरक फिल्में बनती थीं, तो वे कम बजट में और घटिया तरीके से बनाई जाती थीं, इसलिए उन्हें कोई नहीं देखता था.
फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शानदार- बिलाल हसन
इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर बिलाल हसन, जिन्हें @mystapaki के नाम से जाना जाता है उन्होंने कहा कि धुरंधर बहुत ही बेहतरीन फिल्म है. फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं और अक्षय खन्ना का अभिनय लाजवाब है. मैं इस पर नाराज होना चाहता था, लेकिन हो नहीं पाया.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar से क्यों जुड़ा Rahul Gandhi का नाम, इंटरनेट पर ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines