Ranveer Singh Deepika Padukone: हाल में बॉलीवुड के बेस्ट कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लव स्टोरी साल 2013 में आई फिल्म ‘राम-लीला’ से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में डिस्टेंस वेडिंग की थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका के प्यार में पागल रणवीर को 20 करोड़ की कुर्बानी तक देनी पड़ी थी। वो भी उनका पति बनने के लिए।
जी हां… दरअसल, यहां हम दीपिका की एक फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर का भी किरदार था, जो बहुत छोटा था, लेकिन हर फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ की फीस लेने वाले रणवीर ने दीपिका के लिए उस फिल्म में फीस ही नहीं चार्ज की। हालांकि, इन फिल्मों के अलावा भी दोनों ने साथ में ’83’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
Deepika के लिए दी थी 20 करोड़ की कुर्बानी
साल 2014 में दीपिका पादुकोण की एक इंग्लिश भाषा वाली फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ (Finding Fanny) रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म में रणवीर का भी एक छोटा सा कैमियो था, जिसमें उनको दीपिका के पति ‘गैबो’ के किरदार में नजर आए थे। खास बात ये है कि जहां स्टार्स कैमियो रोल के लिए भी करोड़ों में फीस लेते हैं वहीं रणवीर ने अपने प्यार के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की थी।
Deepika-Ranveer के वर्कफ्रंट की बात
वहीं, अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और ‘फाइटर’ (Fighter) में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्में अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा रणवीर के काम की बात करें तो उनको आखिरी बार करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इसके बाद अब भी ‘सिंघम अगेन’ में अपने सिंबा किरदार में नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines