हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त जमकर लाइमलाइट में हैं। आज 6 जुलाई को अभिनेता का बर्थडे है, ऐसे में हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस बीच अब रणवीर ने भी फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। रणवीर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ से पहला लुक शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। रणवीर के इस लुक पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?
फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले लुक पर लोगों की राय क्या?
जैसे ही रणवीर सिंह ने मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक शेयर किया, वो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म के पहले लुक का वीडियो 2 मिनट 39 सेकंड का है, जिसमें ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि हर एक एक्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म के पहले लुक को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर लिखा कि कमाल की कास्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि फाइनली दिसंबर में एक अच्छी फिल्म आ रही है।
लोगों ने की जमकर तारीफ
वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि रणवीर सिंह वापस आ रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि क्या शानदार कास्टिंग है। एक ने कहा कि ट्रेलर अपने आपमें कमाल का लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि इसको कहते है प्रॉपर अनाउंसमेंट। एक ने लिखा कि अक्षय खन्ना का लुक कमाल है। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने फिल्म के पहले लुक की खूब तारीफ की है।
कब होगी रिलीज?
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म के पहले लुक के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रणवीर कपूर ने फिल्म के पहले लुक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसका शानदार कैप्शन लिखा है और रिलीज डेट बताई है। फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 की रियूनियन, NATS 2025 ने यूं किया Allu Arjun का वेलकम, किसिक गर्ल ने भी शेयर की फोटो
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines