बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. यह मूवी साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया था. आदित्य धर की इस मूवी के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में लगभग 1840 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह मूवी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. हालांकि, अब फिल्म धुरंधर 2 के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है. इस खबर की पुष्टी टी-सीरीज और आदित्य धर की कंपनी B2B ने किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, जानें ‘हनुमान अंश’ का कुल कलेक्शन?
कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि यह मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन यह फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है.
दरअसल इस बात की जानकारी टी-सीरीज और आदित्य धर की कंपनी B2B ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म के साउंड ट्रैक और म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कैटेगरी में सबमिट किया गया है. लेकिन मेकर्स की ओर से धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Songs) के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में सबमिशन किया गया है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मूवी के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में जगह मिलेगी या नहीं.
किन कैटेगरी में भेजे गए ‘धुरंधर 2’ के गाने?
फिल्म धुरंधर 2 के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड 2027 में भेजा गया है. फिल्म के गाने को 9 कैटेगरी में सबमिट किया गया है. फिल्म का गाना ‘फिर से’ को ‘बेस्ट सॉन्ग रिटर्न फॉर विजुअल मीडिया’, तो वहीं ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’ गाने को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ में नॉमिनेशन मिला है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि ग्रैमी अवॉर्ड में फिल्म के कितने गाने और म्यूजिक अपनी जगह बना पाते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines