Ranveer Singh Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है।
वहीं, अब रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे। साथ ही फिल्म पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘फिरोज-फरदीन खान के साथ बेड शेयर करने का दावा’, पाक क्रिटिक के खिलाफ सेलिना जेटली ने लिया एक्शन
Ranveer Singh Deepika Padukone का वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि बीते दिन रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘झुमका’ का हुक-स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों ही सितारें कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत भी लग रहे हैं।
ये रणवीर सिंह से बेहतर कोई और नहीं कर सकता है- दीपिका
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका फिल्म में रणवीर सिंह का एक डायलॉग भी बोलती हुई दिखीं और ये भी कहा कि ये रणवीर सिंह से बेहतर कोई और नहीं कर सकता है। वहीं, रणवीर सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “उन्हें ये पसंद आई है..” बता दें कि बीती रात बॉलीवुड का ये कपल थिएटर में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को देखने के लिए गया था। वहीं, शेयर किया गया वीडियो भी इसी दौरान है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही फिल्म
वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ ही है। साथ ही फिल्म ने तीन दिन में शानदार कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म ने महज तीन दिन में 45.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines