Anant-Radhika Wedding: Ranveer Singh ने Deepika Padukone के बेबी बंप पर रखा हाथ, तस्वीर हुई वायरल

Parents To Be Ranveer Singh & Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से एक बेहद ही प्यारी और क्यूट तस्वीर अब वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर ने दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं।

Ranveer Singh & Deepika Padukone Cute Picture

Ranveer Singh & Deepika Padukone Cute Picture

Ranveer Singh & Deepika Padukone Cute Picture: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर और मस्तानी दीपिका असल जिदंगी में माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों के फैंस को भी दोनों के बेबी का बेसब्री से इंतजार है। दीपिका पादुकोण को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया। दीपिका यहां लाल रंग के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दीपिका के बेबी बंप ने भी यहां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस समारोह में दीपिका अलग से आई थीं। रणवीर पहले ही यहां पहुंच गए थे। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो बारात में डांस करते हुए वायरल हुईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की क्यूट पिक्चर वायरल

इसी बीच इस पावर कपल के फैंस को दोनों की बेहद प्यारी तस्वीर भी अब देखने को मिल रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से रणवीर सिंह और दीपिका की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका के बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। दीपिका पादुकोण भी रणवीर को बहुत प्यार से देख रही हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए लग रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। दोनों की फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनंत-राधिका की शादी में सितारों का मेला

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से तमाम वीवीआईपी गेस्ट देखने को मिले। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर राजनीति गलियारों की भी कई हस्तियां शामिल रहीं। यहां पर लालू यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज नेताओं को देखा गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं विदेश से आने वाले सेलेब्स में ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन, कार्दशियन सिस्टर्स, रेसलर जॉन सीना, सिंगर रेमा समेत कई हस्तियां शामिल रहीं। बॉलीवुड से भी तमाम सितारे यहां पहुंचे। सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई लोग अंबानी परिवार की खुशी में शामिल रहे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ