Ranveer Singh Hit And Flop Movies: रणवीर सिंह के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं. वह फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. उनकी फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ और इंडिया में 250 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अब इसे रणवीर सिंह के करियर की बड़ी हिट फिल्म माना जा रहा है. इस मूवी में उनकी एक्टिंग और ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में चलिए आपको उनके 15 साल के करियर ग्राफ के बारे में बताते हैं.
रणवीर सिंह का शुरुआती करियर
रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एवरेज फिल्म से की थी, जिसका टाइटल ‘बैंड बाजा बारात’ था. इसे साल 2010 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी लेकिन इसमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म के जरिए उनके काम को काफी नोटिस किया गया था. लेकिन, इस फिल्म से डेब्यू करने से पहले एक्टर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था और उन्होंने एक ऐड एजेंसी के लिए कंटेंट राइटर के तौर पर काम भी किया था.
यह भी पढ़ें: Vinod Khanna की राह पर अक्षय खन्ना का सौतेला भाई? पहले खाई जेल की हवा, फिर लिया अध्यात्म का सहारा
आउटसाइडर नहीं हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वह आउटसाइडर नहीं हैं. करियर की शुरुआत में जिस तरह का उन्होंने अपना स्ट्रगल बताया है उससे कोई यकीन नहीं करेगा कि वह आउटसाइडर नहीं हैं. बताया जाता है कि वह सोनम कपूर के दूर के कजिन हैं. एक एक्टर के तौर पर अब रणवीर को 15 साल हो चुके हैं और IMDB के अनुसार, उन्होंने इतने सालों में 16 फिल्मों में काम किया है और 17वीं ‘धुरंधर’ है.
15 साल का करियर, 16 फिल्में 5 हिट 7 फ्लॉप और 2 एवरेज
रणवीर सिंह ने अपने 15 साल के करियर में 16 फिल्मों में काम किया, जिसमें 2 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं. IMDB की मानें तो इस लिस्ट में साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ का नाम शामिल है. इसके अलावा अगर रणवीर की हिट फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें 5 मूवीज के नाम हैं. वहीं, फ्लॉप 7 मूवीज हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में अधूरी रही रणवीर सिंह की कहानी, जानिए वो 7 सवाल, जो पार्ट-2 के लिए बढ़ाते हैं क्यूरियोसिटी
रणवीर सिंह की 5 हिट फिल्मों के नाम
गोलियों का रासलीला राम-लीला
गुंडे
बाजीराव मस्तानी
गुली बॉय
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह की 7 फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट
लेडीज वर्सेज रिकी बहल
लुटेरा
किल दिल
बेफिक्रे
83
जयेशभाई जोरदार
सर्कस
इसके अलावा अगर रणवीर सिंह की एवरेज फिल्मों की बात की जाए तो इसकी लिस्ट थोड़ी छोटी है. IMDB की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें उनके डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ ‘दिल धड़कने दो’ का नाम शामिल है.
‘सिंबा’ से आगे निकली ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की 17वीं फिल्म ‘धुरंधर’ है, जिसने ‘सिंबा’ को इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है. आईएमडीबी के अनुसार, ‘सिंबा’ का लाइफटाइम इंडियन कलेक्शन 240 करोड़ था जबकि इस रिकॉर्ड को ‘धुरंधर’ ने 9 दिनों में ही तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: ‘कमरिया के पीर’ से ‘घघरी’ तक, 2025 में यूट्यूब पर रहा 8 भोजपुरी सॉन्ग्स का ट्रेंड, पवन सिंह या खेसारी, किसका दबदबा?
‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर’?
वहीं, अब माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ देगी. इसका इंडियन कलेक्शन 302 करोड़ रहा था. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 568 करोड़ रहा था. ऐसे में देखना होगा कि आदित्य धर की ये फिल्म रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ पाती है या नहीं.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines