Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer SIngh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक्टर के फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे को ब्लैक हुडी और मास्क से पूरा ढक रखा है। रणवीर का यह लुक देखने के बाद फैंस उनकी तुलना शक्तिमान के तमराज किलविश से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Isha Malviya को मिला नया ‘प्यार’, समर्थ जुरेल को भूल इस शख्स के ख्यालों में डूबीं एक्ट्रेस
क्यों चेहरा छिपा रहे एक्टर
आपको बता दें कि रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फिल्म ‘शक्तिमान’ भी शामिल है। एक्टर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बीच उनका तमराज किलविश वाला लुक देखकर यूजर्स एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ये जानने को उत्सुह हैं कि आखिर रणवीर सिंह अपना चेहरा क्यों छिपा रहे हैं?
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की हुडी जैकेट पहन रखी है, जिसपर उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। अपने चेहरे पर एक्टर ने मास्क पहना हुआ है, जिससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। लोग भी रणवीर सिंह को इस लुक में देखने के बाद काफी हैरान हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने उनकी तुलना शक्तिमान के तमराज किलविश से करते हुए लिखा, ‘अंधेरा कायम रहे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है एड की वजह से चेहरा छिपाना पड़ रहा है।’ एक अन्य यूजर ने रणवीर सिंह की तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कर दी।
रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ
गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है। अब फैंस भी कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में बतौर लीड एक्टर दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
9 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
15 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines