Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले हर स्टार की अपनी अलग जर्नी होती है। ये बात भी उतनी सच है कि स्टार बनने से पहले कई सारे पापड़ बेलने पड़ते हैं। आज हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, वो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार है। जल्द ही पापा भी बनने वाला है और आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। क्या आप समझ पाए कि हम किसकी बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘बिट्टू शर्मा’ यानी रणवीर सिंह की जिन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एंट्री की। इसके बाद ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गल्ली बॉय’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला और रॉकी’ और ‘रानी की प्रेम कहानी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में देकर अपने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। आज रणवीर सिंह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं तो आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…
फिल्मों में आने से पहले बदला सरनेम
बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणवीर सिंह का असली नाम रणवीर भवनानी है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना सरनेम बदल लिया था। दरअसल, रणवीर बचपन से एक्टर बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों के लिए ऑडिशन देना भी शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ और सिर्फ रिजेक्शन मिला। इसके बाद रणवीर ने एक्टिंग की क्लास ली और सबसे पहले अपना नाम बदला। उनका मानना था कि भावनानी सरनेम के साथ उनका नाम काफी बड़ा हो रहा था।
कैफे में सर्वर का किया था काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक कैफे में भी काम करते थे। उन्होंने कैफे में सर्वर का काम किया था। इसके अलावा पैसे कमाने के लिए कॉलेज के बाहर बटर चिकन बनाकर उसे बेचने का काम करते थे।
जल्द पहले बच्चे का करेंगे स्वागत
रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए लेखन का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। दरअसल, उनका मानना था कि फिल्मों में एंट्री मिलना इतना आसान नहीं है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह का फिल्मों में रुझान होने के पीछे एक और बड़ा कारण रहा है। दरअसल, एक्टर 50 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस चांद बर्क के पोते हैं। यही वजह है कि वो हमेशा से चाहते थे कि एक्टर बनें। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपना ये सपना टूटता हुआ दिखाई दिया लेकिन काफी स्ट्रगल के बाद रणवीर सिंह को फाइनली फिल्मों में एंट्री मिल गई। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की है। जल्द ही ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
24 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines