हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Singh: प्रीमियर लीग एंबेसडर रणवीर सिंह बोले- 'महानतम खिलाड़ियों से मिलना एक शानदार अनुभव रहा'

विज्ञापन
Ranveer Singh attends Premier League matches

Ranveer Singh: सुपरस्टार रणवीर सिंह को भारत में प्रीमियर लीग का एंबेसडर बनाया गया है। वह खेल के प्रति अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न खेलों के बारे में उनकी नॉलेज और खेल आयोजनों में उनकी उपस्थिति फैंस को खूब पसंद आती है।

प्रीमियर लीग को लेकर फैंस का उत्साह जमकर देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार रणवीर सिंह पिछले पांच दिनों से यूके में हैं। रणवीर प्रीमियर लीग खेलों के माहौल में ढलकर प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। साथ ही अभिनेता क्लब प्रशिक्षण मैदानों का दौरा भी कर रहे हैं।

पे मर्टेसेकर और गिल्बर्टो सिल्वा से की मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान रणवीर सिंह को कई प्रीमियर लीग दिग्गजों के साथ बातचीत करने का मौका मिला है। साथ ही उन्होंने मैच में पे मर्टेसेकर और गिल्बर्टो सिल्वा से मुलाकात भी की है। रणवीर सिंह ने आर्सेनल के स्टेडियम में स्काई स्पोर्ट्स मैच डे शो में भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्हें सेस्क फेब्रेगास, जिमी फ्लॉयड हैसलबैंक और पैट्रिक वीरा के साथ भी बातचीत है। इसके बाद उन्होंने आर्सेनल और चेल्सी के बीच मैच का आनंद लिया है।

विज्ञापन

हॉल ऑफ फेम कार्यक्रम में लिया भाग

वेस्ट हैम ट्रेनिंग ग्राउंड के अपने दौरे के बाद रणवीर सिंह ने प्रीमियर लीग हॉल ऑफ फेम कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने प्रीमियर लीग के दिग्गजों, आर्सेन वेंगर, रियो फर्डिनेंड, पेट्र चेक और पीटर शमीचेल के साथ कुछ यादगार बातचीत साझा की है।

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं- रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने इस बारे में भी बात की और कहा कि- कैसे भारत के लिए प्रीमियर लीग के एंबेसडर होने के नाते उन्हें एक फुटबॉल प्रेमी के रूप में बेहतरीन अवसर मिले हैं। उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि- “फुटबॉल इतिहास के कुछ महानतम खिलाड़ियों से मिलना एक शानदार अनुभव रहा है।

विज्ञापन

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनसे सीखने और खेल के प्रति उनके जुनून को करीब से देखने का मौका मिला। प्रीमियर लीग के साथ मेरे जुड़ाव ने मुझे इन असाधारण अनुभवों तक पहुंच प्रदान की है और मैं इस तरह के एक उत्कृष्ट समुदाय का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola