हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या रणवीर सिंह बनेंगे अमीश के 'महादेव'? 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स पर मच गया शोर, खुद लेखक ने तोड़ी चुप्पी

The Immortals of Meluha Movie Rights Controversy: अमीश त्रिपाठी की ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ बहुत फेमस किताब है, जिसके राइट्स रणवीर सिंह के पास होने की अफवाह तेजी से फैल रही है. लेकिन अब इस अफवाह पर अमीश में खुद जवाब दिया है.

विज्ञापन
ranveer singh with amish tripathi book

Amish Tripathi Shiva Trilogy Film: अमीश त्रिपाठी की किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ बहुत प्रसिद्ध है. यह शिव ट्रिलॉजी की पहली किताब है. इसमें भगवान शिव को एक साधारण इंसान के रूप में दिखाया गया है जो बाद में महादेव बन जाता है. यह कहानी लाखों लोगों को पसंद आई है. अब इस किताब पर फिल्म बनाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बिजनेस टाइकून’ बना Karisma Kapoor का बेटा, डॉलर में कमा रहा है अंधाधुंध पैसा, लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

रणवीर सिंह का नाम क्यों आया?

कुछ दिनों पहले खबर आई कि रणवीर सिंह ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत इस किताब के अधिकार खरीद लिए हैं. कहा गया कि वे खुद महादेव यानी शिव का रोल करेंगे. तीन फिल्मों की सीरीज बनाने की योजना बताई गई. रणवीर की एनर्जी और शानदार एक्टिंग को देखते हुए कई लोग इस खबर पर खुश हो गए. सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई. लोग सोचने लगे कि रणवीर शिव की भूमिका में कितने अच्छे लगेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय का हुआ तलाक, पति सूरज नाम्बियार पर लगा चीटिंग का आरोप,

लेखक ने तोड़ी चुप्पी

इस शोर के बीच खुद लेखक अमीश त्रिपाठी ने बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि यह खबर सही नहीं है. अमीश ने बताया, “शिव ट्रिलॉजी के अधिकार अभी मेरे पास हैं. किसी के साथ कोई डील साइन नहीं हुई है.” उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ भी की और कहा कि वे उनके बड़े फैन हैं. लेकिन फिलहाल कोई समझौता नहीं हुआ है. बता दें कि पहले भी करण जोहर जैसी कंपनियों से इस किताब पर फिल्म बनाने की बात चली थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा. अब फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cannes 2026: कोर्सेट ब्लू ड्रेस में Alia Bhatt ने बिखेरा हुस्न का जादू, समर लुक देख थमी रह गईं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola