कहते हैं कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ने और सपनों को पूरा करने के लिए इस डायलॉग को सीरियसली लिया और एक सीक्रेट को फॉलो किया जिसने इन स्टार्स की किस्मत ही पलट दी। आप सोच रहे होंगे कि हम किस सीक्रेट की बात कर रहे हैं? दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ की। इंडस्ट्री में बिपाशा बसु, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में इस सिद्धांत को फॉलो किया है।
क्या है लॉ ऑफ अट्रैक्शन?
आपको बता दें कि ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ जिसे ‘सीक्रेट’ भी कहते हैं, इसका सीधा सिद्धांत होता है कि जैसा आप सोचेंगे, बिल्कुल वैसे ही बन जाएंगे। ऐसा डेली रुटीन में देखा और फील किया जाता है कि जैसा आप पूरे दिन सोचते रहते हैं, ठीक वैसा ही आपके साथ होने लगता है। यह कोई घटना भी हो सकती है। इसे ही ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ कहते हैं। ‘सीक्रेट’ बुक के मुताबिक, अगर आप अपनी लाइफ में कुछ अच्छा हासिल करना चाहते हैं तो उसके बारे में सोचना और लिखना शुरू कर दें। हालांकि इस सीक्रेट को फॉलो करने का एक रूल भी है।
दरअसल, ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ तभी वर्क करता है, जब आप दिल और दिमाग को एक जगह पर फोकस रख सकें। साथ ही आपको पॉजिटिव रहना और सोचना होगा। जब आप पॉजिटिव रहकर सोचना शुरू करते हैं, तो इस सीक्रेट के जरिए आपके साथ वही घटनाएं होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें: MLA की बेटी, राम चरण के साथ डेब्यू, आलिया-दीपिका से ज्यादा खूबसूरत; अब चुनावी रण में उतरीं, जानें कौन हैं एक्ट्रेस?
इन स्टार्स ने ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ पर की बात
आपको बता दें कि कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी लाइफ में ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ फॉर्मूले को अपना चुके हैं। एक बार रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में इसपर बात करते हुए बताया था कि उनके 23वें जन्मदिन पर उनकी बहन ने केक पर मोमबत्ती की जगह उनकी फोटो लगा दी थी। एक्टर ने बताया, ‘मेरी फोटो को मोफ्ड करके यशराज फिल्म्स के साथ लगाया था। उसने ऐसा ‘सीक्रेट’ बुक को पढ़कर किया था, जिसमें पॉजिटिव सोच की पावर के बारे में बताया गया था। मैंने उस फोटो को अपने रूम में लगाया और आज मेरा सपना सच हो चुका है।’
बिपाशा बसु कर चुकीं ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ फॉलो
बिपाशा बसु भी अपने एक इंटरव्यू में ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने ‘सीक्रेट’ बुक को पढ़ा तो उन्हें एहसास हुआ कि उनकी लाइफ में जो कुछ भी हुआ है वो सब उस बुक के मुताबिक ही हुआ है।
अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार भी कर चुके बात
अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार भी ‘लॉ ऑफ अट्रैक्शन’ पर बात कर चुकीं हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘जब मैं यशराज की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए सिलेक्टेड हुई तो मेरी मां ने मुझे बताया था कि वो मेरे लिए एक विश लिखकर टर्टल बॉक्स में रखती थीं।’ इसके अलावा अक्षय कुमार ने बताया था कि अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने जिस जुहू के बंगले की दीवार पर अपना पोर्टफोलियो शूट किया था, आज वो उसी बंगले के मालिक हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines