Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का आगाज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। अभी 2 दिन में ही रणवीर की घर में लवकेश कटारिया के साथ कहासुनी भी हो गई। इसी बीच अब बॉलीवुड में काम को लेकर रणवीर का एक बार फिर दर्द छलका है। उन्होंने अरमान मलिक से बात करते हुए इस बात का फिर जिक्र किया। चलिए आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं।
क्या रहा पूरा मामला?
बिग बॉस के एपिसोड में बीती रात रणवीर शौरी से यूट्यूबर अरमान मलिक बात कर रहे थे। दोनों ये बात कर रहे थे कि किस तरह से दोनों की आपसी बॉन्डिंग हो रही है और दोनों घर में शायद अच्छे दोस्त बनेंगे। इसी पर अरमान मलिक कहते हैं मैं तो आपके साथ ही रहूंगा क्या पता आपके साथ रहने से कोई बॉलीवुड की मूवी ही मिल जाए। बस अरमान का इतना कहना ही काफी था कि रणवीर ने फिर से अपने दर्द को बयां कर दिया। अरमान की इस बात पर रणवीर ने कहा कि मेरे पास काम होता तो मैं खुद थोड़ी इस घर में आता।
डूबते करियर पर छलका रणवीर का दर्द
बिग बॉस ओटीटी 3 में आते ही कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी के कई राज खोलने शुरू कर दिए हैं। रणवीर ने भी अपने डूबते करियर को लेकर अपना दर्द बयां करना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड में रणवीर पिछले करीब 25 साल से काम कर रहे हैं। कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी से बात करते हुए भी यही बात रणवीर उनको कहते हुए नजर आए। शिवानी जब पूछती हैं कि वो कौन हैं और क्या काम करते हैं, तो रणवीर उन्हें बताते हैं कि मैं फिल्मों में काम करता हूं। इसके बात रणवीर ने शिवानी को बताया कि फिलहाल बॉलीवुड में उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर मेरा काम अच्छा चल रहा होता तो मैं यहां क्यों होता? रणवीर ने कहा शिवानी आपका तो अच्छा है, खुद ही वीडियो बनाओ, खुद ही कमाओ लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं है। रणवीर जब ये सब शिवानी से बोल रहे थे तो उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी।
पर्सनल लाइफ भी रही उतार-चढ़ाव भरी
प्रोफेशनल तौर पर जहां रणवीर शौरी बेहद ही ज्यादा परेशान हैं वहीं पर्सनल लाइफ में भी वो ज्यादा खुश नहीं हैं। वो एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के एक्स हस्बेंड हैं, उनकी साल 2010 में अभिनेत्री से शादी हुई लेकिन करीब 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तब से रणवीर अपनी जिंदगी में काफी अकेले हो गए हैं। रणवीर शौरी ने साल 2002 में आई फिल्म ‘एक छोटीसी लव स्टोरी’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया, जैसे ‘जिस्म’, ‘लक्ष्य’, ‘खोसला का घोसला’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, और ‘भेजा फ्राय’। हालांकि, अपने इस प्रभावशाली करियर के बावजूद, रणवीर को हाल के सालों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
36 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines