Ranveer Shorey Mimicry: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) में तीसरे हफ्ते का वीकेंड का वार काफी इंटरेस्टिंग रहा। शो में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सभी कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। साथ ही चंद्रिका दीक्षित की तगड़ी क्लास भी लगाई। हालांकि शो में मेहमान बनकर आए एक्टर रितेश देशमुख ने घरवालों को काफी एंटरटेन किया। इस बीच रणवीर शौरी ने अपनी मिमिक्री से होस्ट अनिल कपूर को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया। रणवीर ने एपिसोड की शुरुआत में रैपर नैजी से लेकर शिवानी कुमारी समेत 5 लोगों की जबरदस्त मिमिक्री की जिसे सुनने के बाद सभी घरवाले अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए।
रणवीर ने उतारी घरवालों की नकल
बता दें कि होस्ट अनिल कपूर ने एपिसोड की शुरुआत में रणवीर शौरी से कहा कि घरवाले अपने गेम में काफी दिमाग लगा रहे हैं। यहां कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने चेहरे पर नकाब पहना हुआ है। आपको उन सभी के बारे में बताना है। इसके बाद रणवीर ने विशाल पांडे से शुरुआत की। तभी अनिल कपूर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ‘रणवीर आपके स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। आप लोगों के बारे में बताएं लेकिन अपने स्टाइल में।’ इस बाद रणवीर शौरी ने विशाल पांडे की मिमिक्री करते हुए कहा कि ‘मैं लोगों की पूंछ पकड़कर गेम में आगे बढ़ रहा हूं। अभी मेरे पास तीन लोगों की पूंछ है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: लाइट बंद होते कृतिका के जाग उठे ‘अरमान’, ब्लैंकेट के अंदर कपल हुआ इंटीमेट
पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हुए अनिल कपूर
इसके बाद रणवीर शौरी ने सना मकबूल, शिवानी कुमारी, रैपर नैजी और लवकेश कटारिया की जबरदस्त मिमिक्री की। जैसे ही उन्होंने लवकेश की मिमिक्री तो उसे सुनने के बाद अनिल कपूर भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए। बता दें कि अनिल कपूर को सबसे ज्यादा हंसी लवकेश कटारिया, नैजी और शिवानी कुमारी की मिमिक्री पर आई। वहीं कंटेस्टेंट्स भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया यूजर्स भी दे रहे अपने रिएक्शन
रणवीर सिंह की मिमिक्री पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कटारिया ऑन टॉप’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वैसे कुछ भी कहो रणवीर शौरी एक्टिंग बहुत अच्छी करता है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘व्यूज भी कटारिया से चाहिए और बहस भी उसी के साथ।’ इस तरह से यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
14 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
17 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
17 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
19 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
20 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
21 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
22 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
22 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines