Ranveer Deepika Wedding Anniversary: बॉलीवुड का फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज यानी 14 नवंबर को अपनी पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल ने 14 नवंबर साल 2018 को इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बालबियानेलो में सात फेरे लिए थे। दो दिन तक इस कपल ने अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। 14 नवंबर को इस कपल ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी (Ranveer Deepika Wedding Anniversary) की थी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से सात फेरे लिए थे। तो चलिए इनकी डेटिंग के बारे में आपको बताते हैं।
ऐसे शुरू हुई कहानी
वैसे तो कहा जाता है कि दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। कहते हैं कि फिल्म रामलीला की कास्टिंग को लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम लगभग फाइनल हो चुका था। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहीं दोनों ने साथ में लंच किया। इस दौरान दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को इशारा किया कि उनके दांतो में कुछ फंस गया है। तब दीपिका ने बड़े प्यार से रणवीर से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से इस इश्क वाले लव की शुरुआत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan से Shraddha kapoor तक, लीड एक्टर से ज्यादा चर्चा में रहे इन सेलेब्स के कैमियो
शूटिंग के दौरान बहके कदम
रामलीला की शूटिंग के दौरान में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि किसिंग सीन करते वक्त दोनों इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके और सेट पर बेकाबू हो गए। कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने अंग लगा दे रे.. की शूटिंग के दौरान दोनों बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशिनेट तरह से किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
विदेश में की थी शादी
हाल ही में आए कॉफी विद करण के एपिसोड में रणवीर ने बताया था कि उन्होंने तीन साल तक दीपिका के साथ अपनी सगाई को छिपाए रखा था। बाद में इस कपल ने सात समंदर पार इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। दीपिका ने कोंकणी शादी में जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, तो वहीं सिंधी शादी में रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
35 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines