Ranveer-Deepika Spotted: देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कई फिल्मी सितारें गणपति की भक्ति में लीन नजर आए। इसी कड़ी में हाल ही में बी टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक साथ स्पॉट हुए।
अभी पढ़ें – Akshara Singh: मिस्ट्री मैन संग नजर आईं अक्षरा सिंह, लिखा- ‘डार्लिंग’
सीएम के घर पहुंचे सितारें
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे (CM EkNath Shinde) के घर गणपति पूजन का आयोजन किया गया। जिनके दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स सहित दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह संग सारा अली खान भी पहुंची। वायरल फोटोज में रणवीर, दीपिका और सारा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए। जहां रणवीर रेड कलर के प्रिंटेड कुर्ता- पजामा में दिख रहे है, वहीं दीपिका रेड और ग्रीन कलर के वेलवेट सूट में नजर आ रही हैं।
रणवीर दीपिका संग नजर आईं सारा
रणवीर और दीपिका के अलावा सारा अली खान येलो कलर के सिंपल और ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्टार्स के इस ट्रेडिशनल लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटोज के कमेंट सेक्शन में जहां कुछ फैंस रणवीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस दीपिका और सारा के लुक पर फिदा हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – Malaika Arjun Video: एयरपोर्ट पर साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, इस वजह से हुए ट्रोल
इन फिल्मों में नजर आएंगे स्टार कपल
बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ के स्टार प्रभास (Prabhas) के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही साथ एक्ट्रेस बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) का भी हिस्सा हैं।वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
14 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
56 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines