Ranveer Brar Suffers Severe Spine Injury: हाल ही में आई फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के एक्टर रणवीर बरार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। ये खबर सुनते ही रणवीर के फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई उनका हेल्थ अपडेट जानना चाहता है कि आखिर एक्टर को क्या हुआ है? पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि रणवीर के साथ एक एक्सीडेंट हुआ और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।
रीढ़ की हड्डी में लगी चोट
सेलिब्रिटी शेफ को लेकर आई इस खबर से फैंस भी रणवीर की चिंता हो रही है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद रणवीर को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है और अब वो रिकवर कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर बरार की रीढ़ की हड्डी में सी6 और सी7 वेर्टेब्रा में फ्रैक्चर हुआ है और मेडिकल एडवाइज के बाद उन्हें तीन हफ्ते के रेस्ट की सलाह दी गई है, जिसके बाद अब रणवीर रिकवरी मोड पर हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणवीर
हालांकि इसके बाद भी रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ये कहना मुश्किल होगा कि ये पोस्ट वो खुद कर रहे हैं या फिर उनकी टीम उनके अकाउंट को हैंडल कर रही है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगर रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो वो जल्दी ही अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करेंगे। रणवीर ने कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।
रणवीर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी तीन फोटोज शेयर की हैं, जो पहाड़ों की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि नजारा जितना खूबसूरत है, खाई उतनी ही खतरनाक। वहीं, अब रणवीर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि आपने सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी हालत अब कैसी है। तीसरे यूजर ने कहा कि आपने बहुत गहरी बात कही है। इस तरह कमेंट्स के यूजर्स उनके पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Satyajit Ray की फिल्म की ‘दुर्गा’ का निधन, कैंसर ने ली Uma Dasgupta की जान
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines