Ranveer Allahbadia-Samay Raina: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ असम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले को सख्ती से लिया और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी खुद असम सीएम ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है।
सीएम हिमंत बिस्वा ने शेयर किया पोस्ट
राज्य की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि रणवीर अल्लाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर ‘अश्लीलता को बढ़ावा देने’ के लिए असम पुलिस ने एक्शन लिया है।
यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR
इस शो में ना सिर्फ ‘अश्लीलता को बढ़ावा देना’ बल्कि ‘अश्लील चर्चा में शामिल होने’ के लिए भी रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीएम बिस्वा ने अपने पोस्ट में कहा कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है।
शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’
गौरतलब है कि हाल ही में मशहूर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) विवादों में घिरता नजर आया। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक में इस शो को लेकर बातें हो रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में ऐसा कुछ देखने और सुनने को मिला, जिसके बाद ना सिर्फ शो की ऑडियंस बल्कि पब्लिक भी भड़की हुई है।
लोगों ने किया विरोध
लोगों ने ना सिर्फ शो के खिलाफ विरोध जताया है बल्कि समय रैना (Samay Raina) और गेस्ट बनकर आए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) को भी जमकर लताड़ लगाई है। इस शो के बारे में अब फैंस ही नहीं बल्कि बड़े सेलेब्स भी बात करते नजर आ रहे हैं और लोगों ने जो हो रहा है उस पर नाराजगी जाहिर की है। अब देखने वाली बात होगी कि ये विवाद कहां जाकर रुकता है?
यह भी पढ़ें- ‘फैंसी फोटो शेयर करती हैं…’, कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर Rozlyn Khan ने फिर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines