हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पियर्स मॉर्गन शो में रणवीर अल्लाहबादिया की एंट्री से इंटरनेट पर हंगामा, लोग बोले- 'क्या वाकई ये एक्सपर्ट हैं?'

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच रणवीर अल्लाहबादिया पियर्स मॉर्गन के शो में पहुंचे। जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के शो पर बुलाया गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बहस हुई। इस बहस में भारत की पत्रकार बरखा दत्त, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और ‘द पाकिस्तान एक्सपीरियंस’ के शहजाद घियास शेख भी शामिल थे।इस चर्चा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि रणवीर जैसे यूट्यूबर को इतनी गंभीर बहस में क्यों बुलाया गया। लोगों ने उनकी भू-राजनीतिक जानकारी और समझ पर भी संदेह जताया।

रणवीर ने दिखाई ओसामा बिन लादेन और हाफिज अब्दुल रऊफ की तस्वीरें

बहस के दौरान रणवीर ने ओसामा बिन लादेन और हाफिज अब्दुल रऊफ की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि भारत कभी हमला शुरू नहीं करता और हमारी हर कार्रवाई सोच-समझकर की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया को वैक्सीन, दर्शन, इंजीनियर और नेता देता है। इसी वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है। बाद में उन्होंने लादेन की तस्वीर उठाते हुए पियर्स मॉर्गन से पूछा कि भारत के पास भी ऐसे लोगों की लिस्ट है, इस पर उनकी क्या राय है।

पियर्स मॉर्गन ने रणवीर से उनके एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सवाल किया, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को “भाई और बहन” कहा था। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे। जवाब में रणवीर ने कहा कि उन्होंने वह पोस्ट इसलिए हटा दी क्योंकि पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ दिया था और फिर से भारत को उस पर भरोसा न करने का एक और कारण दे दिया।आप पाकिस्तान से बात करने की कोशिश भी करें, तो वह जवाब देता है- ‘पहलगाम हमले का सबूत कहां है?’

विज्ञापन

इंटरनेट पर लोगों का रिएक्शन

इंटरनेट पर कुछ लोगों ने रणवीर की बातों की तारीफ की, लेकिन बहुत से लोगों ने भारत-पाकिस्तान की राजनीति के बारे में बोलने की उनकी योग्यता पर सवाल उठाए। किसी ने लिखा, “उसे किसने बुलाया?”, तो किसी ने कहा,”टेबल पर उस सीट के लिए कितना भुगतान किया गया था?”। कई लोगों ने यह भी कहा कि रणवीर की भू-राजनीति मुद्दों पर बोलने की योग्यता क्या है? किसी ने कहा, “इतने बड़े देश में बस यही बंदा मिला भारत का प्रतिनिधि बनने के लिए?” एक यूजर ने लिखा, “जब एक यूट्यूबर पूर्व विदेश मंत्री और एक कैरियर राजनेता से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त है। लोल।”

रणवीर अल्लाहबादिया का IGL विवाद

रणवीर एक और विवाद में फंस गए थे, जब वे फरवरी में एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में दिखे थे। उस शो में उन्होंने एक प्रतियोगी से बहुत आपत्तिजनक और अश्लील सवाल पूछा था। इस बयान की काफी आलोचना हुई और शो के कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं। बाद में रणवीर ने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बात बहुत ही गलत थी और वो मजाकिया भी नहीं थी। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखित माफीनामा भी भेजा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Cannes 2025 में किन चीजों पर बैन, 78वें फिल्म फेस्टिवल के नए नियम क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola