रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बाद एक नई शुरुआत का ऐलान कर दिया है। यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और एक नए ब्लेस्ड चैप्टर की शुरुआत का ऐलान किया है। रणवीर अल्लाहबादिया का लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इसमें यूट्यूबर अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी भी दिखाई दे रही है। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद भी कहा है।
रणवीर अल्लाहबादिया कंट्रोवर्सी के बाद लिखेंगे नया चैप्टर
रणवीर अल्लाहबादिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लव्ड वन्स को धन्यवाद। यूनिवर्स को थैंक्यू। एक नया ब्लेस्ड चैप्टर शुरू होता है- पुनर्जन्म…।’ अब उनके इस पोस्ट पर बाकी कॉमेडियंस, यूट्यूबर्स और फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। तन्मय भट्ट ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा, ‘अगर आप बी प्राक का पॉडकास्ट करना चाहते हैं, तो इस कमेंट को लाइक करें।’ उन्होंने अगले कमेंट में लिखा, ‘तुम्हें मिस किया (सच में नहीं)।’ वहीं, मजा तो आपको यूट्यूबर आशीष चंचलानी का पोस्ट देखने के बाद आएगा।
रणवीर अल्लाहबादिया का पोस्ट देख क्यों डरे आशीष चंचलानी
आशीष तो रणवीर अल्लाहबादिया की नई शुरुआत से ही डरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘लव यू, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो प्लीज मेरे पास मजाक मत करना।’ अब बाकी यूट्यूबर्स भी इसी तरह से फनी कमैंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रणवीर अल्लाहबादिया का 1 महीने बाद बाद पहला यूट्यूब वीडियो सामने आया है। 4 मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो में पहले लिखा आता है, ‘कहने को तो और भी बहुत कुछ है, लेकिन अभी नहीं। आपके पेशेंस के लिए धन्यवाद।’
1 महीने बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने शेयर किया वीडियो
फिर वीडियो शुरू होता है और रणवीर अल्लाहबादिया कहते हैं, ‘नमस्ते दोस्तों, मैं पहले तो ये कहना चाहूंगा कि सारे स्पोर्ट्स और वेल विशर्स को थैंक्यू। आपके पॉजिटिव मैसेज ने मेरी और मेरे परिवार की बहुत हेल्प की है क्योंकि ये फेज बहुत मुश्किल था। खुलेआम जानलेवा धमकियां, ऑनलइन हेट्रिड, इतने सारे मीडिया आर्टिकल्स और उन सबके बीच आप सबके मैसेज ने हमें बहुत सपोर्ट किया। जिंदगी के सबसे लौ मोमेंट्स पर आपको पता चलता है कि आपके रास्ते में सिर्फ सफलता आपके साथ नहीं चलेगी, आपको फेलियर का सामना करना होगा। इसलिए मैं आज सिर्फ आपके सामने दिल की बातें पेश करूंगा, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने इतने सालों तक हमारी मदद की।’
जरबदस्ती के ब्रेक से रणवीर अल्लाहबादिया को मिली सीख
रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे कहा, ‘पिछले 10 सालों से बिना ब्रेक लिए हर हफ्ते 2-3 महीने वीडियो रिलीज किए हैं। एक जरबदस्ती का ब्रेक मिला, ठहराव के साथ जीना सीखा। ये जाना कि कितने सारे लोग मुझे बेटा और भाई मानते हैं और उन सभी को सॉरी। जब तक ज्यादा जिम्मेदारी के साथ कंटेंट क्रिएट करूंगा ये वादा है।’ रणवीर अल्लाहबादिया ने आगे लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि हो सके तो उन्हें एक और चांस देना। यूट्यूबर का कहना है कि वो इस फेज को पनिशमेंट की तरह नहीं, बल्कि एक सीख की तरह देखते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में होगी ‘अनुपमा’ के लाडले की एंट्री? जल्द मिल सकती है गुड न्यूज
फैंस से रणवीर अल्लाहबादिया ने किया वादा
वो इस फेज को भी भगवान का तोहफा मानते हैं। रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि अब सिर्फ उनका काम बोलेगा। उन्होंने बताया कि आगे भी पहले की तरह हफ्ते में 4 एपिसोड आया करेंगे और वो इस फुल स्टॉप के बाद नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहे हैं। यूट्यूबर ने उम्मीद जताई है कि लोग उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट करेंगे और बताया है कि उन्हें अब एक नया रणवीर देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines