हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जिस तरह की मुश्किल का सामना...', इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद आया रणवीर अल्लाहबादिया का पहला पॉडकास्ट

रणवीर अल्लाहबादिया ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। जी हां, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद रणवीर का पहला पॉडकास्ट आ गया है, जिस पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
ranveer allahbadia

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया बीते कुछ टाइम से लगातार सुर्खियों में हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरे इंटरनेट से लेकर खबरों के बाजार तक इस विवाद की चर्चा होने लगी। इस बीच अब विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का पहला पॉडकास्ट आ गया है। जी हां, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद यूट्यूबर का पहला पॉडकास्ट सामने आया है।

रणवीर अल्लाहबादिया का पहला पॉडकास्ट

रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर विवाद के बाद का पहला पॉडकास्ट शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि पहला नया पॉडकास्ट यहां है – Buddhist Monk के साथ दिल से दिल की बातचीत, Palga Rinpoche, टीआरएस। इतना ही नहीं बल्कि इस पॉडकास्ट का एक छोटा-सा क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की क्लिप

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो Palga Rinpoche से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर कहते हैं कि मुझे याद है कि आपसे लेशन ये सिखा था कि विजडम निड्स टू मीट कम्पेशन। आपको थैंक यू कैसे बोलूं, पहले आप बोले। इसको बाद Palga Rinpoche कहते हैं कि इतने सालों से जो काम आप कर रहे हो, वही काम आप करते रहो।

विज्ञापन

क्या बोले रणवीर?

उन्होंने आगे कहा कि आपके जरिए करोड़ों लोगों को फायदा होता है। मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आपको जो बहुत अच्छा, जो आप कर रहे हो, वो आप करते रहिए। इसके बाद रणवीर ने कहा कि आपसे दो बार जिंदगी में पहले मुलाकात हुई है और आप मेरी लाइफ में हमेशा तब आते हो जब मेरी हकीकत मुश्किलों का सामना कर रही है।

यूजर्स ने किया सपोर्ट

रणवीर ने आगे कहा कि जिस तरह की मुश्किल का सामना आज करना पड़ रहा है, इतना बड़ा चैलेंज… मैंने सोचा भी नहीं था कि जिंदगी में आएगा। वहीं, अब रणवीर के इस वीडियो पर और उनके पॉडकास्ट वीडियो पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है और उन्हें सपोर्ट किया है। बता दें कि आईजीएल विवाद के बादसे रणवीर ने इंटरनेट से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘मेरे चांद की…’, ईद के मौके पर आरजे महवश ने शेयर किया पोस्ट, यूजी चहल संग उड़ रही हैं डेटिंग रूमर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola