Nikki Sharma Exposes Ex Ranveer Allahbadia: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने दिवाली 2025 के मौके पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें एआई फोटोज ने लोगों का ध्यान खींचा और इसे लेकर माना गया कि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है. हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन उनका नाम सीधे तौर से जूही भट्ट से जोड़ा जा रहा है. इसी बीच अब उनकी एक्स निक्की शर्मा की पोस्ट चर्चा में आ गई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने रणवीर की पोल खोल दी.
दरअसल, जैसे ही रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी एआई इमेज शेयर की वैसे ही एक्स गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर उनकी पोल खोलकर रख दी. ये सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रही है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके डर्टी सीक्रेट का खुलासा किया गया है.
यह भी पढ़ें: हार्डी संधू की दिवाली हुई स्पेशल, दूसरी बार पापा बने पंजाबी सिंगर, दिखाई बच्चे की पहली झलक
निक्की शर्मा ने जिस चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इसमें लिखा है, ‘मैं सदमे में हूं, हमेशा दिखावा करना… वो कुछ महीनों के लिए अच्छा रहेगा और फिर कहेगा, मुझे ट्रॉमा है. मैं शादी और बच्चे नहीं कर सकता.’ अब निक्की ने ये पोस्ट तब शेयर की जब रणवीर ने अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म किया है. हालांकि, निक्की ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया है. मगर लोग इसे रणवीर से ही जोड़ रहे हैं. देखना होगा कि इस पर यूट्यूबर का क्या रिएक्शन होता है.
यह भी पढ़ें: ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ से ‘मामू’ तक, Asrani के 5 आइकॉनिक रोल हमेशा रहेंगे याद
रणवीर इलाहाबादिया ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?
रणवीर इलाहाबादिया ने दिवाली के मौके पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी. इसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें अपनी रियल वाली शेयर की लेकिन, इसी में कुछ फोटोज एआई वाली भी देखने के लिए मिली, जिसमें कपल की फोटो थी, जिसे लेकर कहा गया कि फोटो में जुही और रणवीर हैं. कथित तौर पर फोटो में जुही, रणवीर के घर की सजावट कर रही थीं. एआई में मौजूद रंगोली उनकी रियल तस्वीर से मिल रही है. इसकी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है कि यूट्यूबर ने गर्लफ्रेंड के साथ दिवाली मनाई.
यह भी पढ़ें: कौन थे ऋषभ टंडन? जिनकी हार्ट अटैक के चलते चली गई जान, जानिए परिवार में कौन-कौन
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines