Ranveer Allahbadia Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक कंटेस्टेंट से पूछे गए आपत्तिजनक सवाल के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। रणवीर का सवाल इतना विवादास्पद था कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ लोगों के गुस्से को देखकर रणवीर को एक वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद उनका विरोध थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा।
दरअसल ये घटना तब हुई जब रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। शो में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा, जिससे न सिर्फ वो कंटेस्टेंट बल्कि शो के दर्शक भी हैरान हो गए। रणवीर के इस भद्दे सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।
उठी कानूनी कार्रवाई की मांग
रणवीर इलाहाबादिया के इस आपत्तिजनक सवाल के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कुछ यूजर्स ने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। विवाद इतना बढ़ा कि शो का ये एपिसोड अब यूट्यूब से हटा लिया गया। हालांकि रणवीर ने इस मामले में माफी भी मांगी, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।
फैजान अंसारी की कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं इस मुद्दे पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। फैजान ने एक वीडियो जारी कर रणवीर इलाहाबादिया की कड़ी निंदा की और कहा ‘रणवीर ने जो सवाल पूछा वो बहुत घिनौना था। अगर मैं वहां होता, तो मैं उसकी जुबान काट लेता। अब इस मामले में जो भी रणवीर की जुबान काटकर मेरे पास लाएगा, उसे मैं 5 लाख रुपये का इनाम दूंगा।’ फैजान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फैजान अंसारी कौन हैं?
फैजान अंसारी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरे सामाजिक मुद्दों पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था, तब फैजान ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी। वो कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें अक्सर स्टार्स के साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam BO Collection: ‘सनम’ की आंधी में बही कई फिल्में, पांचवें दिन भी हुई बंपर कमाई
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines